Advertisement

डीएम दिनेश कुमार चंद्र द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का निरीक्षण किया।

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

डीएम दिनेश कुमार चंद्र द्वारा कम्पोजिट विद्यालय पंचहटिया का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान बच्चो से संवाद करते हुए उनसे मध्यान्ह भोजन के तहत मिलने वाले भोजन के सम्बन्ध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जाए। विद्यालय में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही नैट परीक्षा में अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने और बेहतर ढंग से परीक्षा को सम्पन्न कराने के निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिये गए।
इस दौरान बताया गया कि आयोग की तरफ से 23, 24 नवंबर को विशेष अभियान की तिथि निर्धारित की गई है। इस तिथि पर सभी बूथ लेवल अधिकारी अपने-अपने मतदेय स्थलों पर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक उपलब्ध रहेंगे। बी.एल.ओ. को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक संख्या में नये मतदाताओं को वोटर कार्ड बनाया जाए।
इस दौरान जनपदवासियों से अपील की गयी कि इन विशेष तिथियां को समस्त जनपदवासी अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें। महिला मतदाताओं से विशेष अपील की गयी जो 01 जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हैं। इसके अलावा जिन महिला मतदाताओं ने 18 वर्ष पूर्ण कर ली हैं, तथा जिनका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं हैं उन्हे अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करने की अपील की गयी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!