Advertisement

मथुरा। पुलिस को चकमा देने को नशा तस्कर अपना रहे नई जुगाड, मथुरा पुलिस के आगे सब बेकार

http://satyarath.com/

गोपाल चतुर्वेदी/मथुरा।

पुलिस को चकमा देने को नशा तस्कर अपना रहे नई जुगाड, मथुरा पुलिस के आगे सब बेकार

मथुरा के थाना राया क्षेत्र में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही शराब तस्कर सक्रिय हो गये। शराब की तस्करी सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे के रास्ते हो रही है। एसएसपी के निर्देश पर प्रतिदिन 24 घंटे निगरानी के थाना प्रभारियों को दिये गये है। शराब के तस्कर पुलिस की छापेमारी से बचने को नई नई जुगाड अपना रहे हैं।इसी क्रम में राया पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में शनिवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर पंजाब से बिहार जा रही शराब को चेकिंग के दौरान तमिलनाडु नंबर के एक ट्रक को पकड़ लिया जिसमे एम्पियर ब्लू अग्रेजी शराब की 547 पेटियां धान के बोरो में छिपा कर रखी हुई थी। स्वाट टीम प्रभारीअभय शर्मा ने बताया इसमें चालक दीपू निवासी हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 लाख रूपये बतायी जा रही है। पुलिस की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!