Advertisement

वाराणसी- आगामी त्योहारों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने देखी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से हो रही निगरानी

अंकुर कुमार पाण्डेय
ब्यूरो चीफ सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी- आगामी त्योहारों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने देखी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन से हो रही निगरानी

वाराणसी। त्योहारों को लेकर कमिश्नरेट पुलिस अलर्ट है। अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक की ड्यूटी सड़क पर लगाई गई है। वहीं सादे वेश में पुलिसकर्मी और पुलिस इंटेलिजेंस भी नजर बनाए हुए है। ड्रोन कैमरे से भीड़भाड़ वाले इलाकों की निगरानी की जा रही है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बाजार में सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम, अन्नपूर्णा मंदिर समेत आसपास के इलाके में भ्रमण किया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त ने अन्नपूर्णा मंदिर का भ्रमण कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने बताया कि धनतेरस और दीपावली पर सराफा की दुकानों व बाजारों में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सादे वेश में भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। बतायाकि प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में पुलिसकर्मियों के साथ ही अधिकारी भी गश्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहें। छोटी से छोटी सूचना पर भी त्वरित कार्रवाई करें। कहा कि पदाखा गोदाम, दुकानों की सघन जांच कर सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए। पटाखा बिक्री वाले स्थलों पर फायर ब्रिगेड के जवान तैनात रहेंगे। पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस ने शहर के लहुराबीर, चेतगंज, नई सड़क, गोदौलिया, रामापुरा, जंगमबाड़ी, भेलूपुर, लंका, दुर्गाकुंड, चेतमणि, रथयात्रा आदि इलाकों में पैदल गश्त किया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त एस चन्नप्पा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, एडीसीपी नीतू कात्यायन, एसीपी दशाश्वमेध प्रज्ञा पाठक, दशाश्वमेध थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, चौक थाना प्रभारी विमल कुमार मिश्रा समेत सभी चौकी इंचार्ज मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!