Advertisement

जौनपुर : आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

www.satyarath.com

जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट 

www.satyarath.com

जौनपुर : आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जिला शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में निर्देश दिया कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत लोगों की सुरक्षा के साथ ही महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए, त्योहारों के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनी रहे। घाटों पर मरम्मत और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गोवर्धन पूजा के अवसर पर कान्हा स्थल एवं निराश्रित गौ-आश्रय स्थलों पर गौ पूजन की जाएगी, इस अवसर पर लोग स्वेच्छा से भूसा सहित अन्य सामग्री दान कर पुनीत कार्यों में अपना सहयोग अवश्य प्रदान करें।

www.satyarath.com

इसके साथ ही शांति समिति के सदस्यों से छठ पूजा के दृष्टिगत मंदिरों, तालाबों आदि के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि घाटों की साफ सफाई, मरम्मत, प्रकाश, पानी आदि की व्यवस्था पूर्व में ही सुनिश्चित कर ली जाए। व्यापार मंडल के सदस्यों को निर्देशित किया कि खाद्य सामग्री में मिलावट किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए, इसके संबंध में मा0 मुख्यमंत्री के द्वारा भी सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मिलावट मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जाए और अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान न किया जाए जिससे उनका व्यापार प्रभावित हो। आबादी वाले क्षेत्र में पटाखों की बिक्री कदापि नहीं होनी चाहिए, इस पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजन के दौरान डीजे की ध्वनि मानक के अनुरुप बजाई जाए। उन्होंने सख्त निर्देश दिया कि कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। शहर में अवैध रुप से गोदामों में पटाखों का भंडारण नही होना चाहिए। इस दौरान दुर्गापूजा महासमिति द्वारा दुर्गापूजा आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाने एवं जिला प्रशासन के सहयोग पर जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!