Advertisement

झांसी : सुरक्षा एवं संरक्षा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21-10-2024 से 23-10-2024 तक का आयोजन किया गया।

www.satyarath.com

झांसी से रिपोर्टर राहुल वर्मा की रिपोर्ट

• सुरक्षा एवं संरक्षा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21-10-2024 से 23-10-2024 तक का आयोजन किया गया।

www.satyarath.com

झांसी : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बरुआसागर में प्राचार्य श्री चंद्रकेश सिंह , प्रशिक्षण प्रभारी डॉ सत्येंद्र प्रताप एवम डॉ मुकेश रोशन शुक्ला जी के मार्गदर्शन में सुरक्षा एवं संरक्षा का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 21-10-2024 से 23-10-2024 तक का आयोजन किया गया।

www.satyarath.com

कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रशिक्षण के सफल आयोजन के लिए संदर्भदाताओं ने सुरक्षा एवं संरक्षा के सभी आयामों को सत्र आयोजन के अनुसार संबंधित जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण में अग्निशमन विभाग से आए श्री गजेन्द्र सिंह हेडकांस्टेबल,आशीष यादव फायरमैन एवं जितेन्द्र नायक फायरमैन प्रभारियों ने आग से सुरक्षा के बारे में प्रशिक्षित किया। साइबर सेल प्रभारी श्री मोहित यादव निरीक्षक, श्री अजीत शर्मा_सब इंस्पेक्टर_ श्रीमती साल्या_सब इंस्पेक्टर ने साइबर अपराध से अपने और अपनों को कैसे सुरक्षित रखें उसके बारे में बताया । संदर्भदाताओं द्वारा प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया ।

www.satyarath.com

सभी प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए । समापन समारोह में डॉ अरुण कुमार, श्री हरिओम डाइट प्रवक्ता उपस्थित रहे। श्री रामकिशोर यादव द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण का फीडबैक दिया गया। प्रशिक्षण में गुरसरांय एवं बामौर,नगर क्षेत्र से ब्लॉक के और माध्यिक विद्यालय के शिक्षक /शिक्षिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। संदर्भदाताओं में अंतरिक्ष कुशवाहा ,रामकिशोर प्रजापति ,श्यामकिशोर राजपूत, अतुल गौर, प्रदीप सिंह,रूपेंद्र अग्रवाल,सचिन जैन द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!