Advertisement

लखनऊ : जयप्रकाश नारायण की जयंती से पहले ही जे.पी.एन.आई.सी. को किया सील,गेट पर टीन की ऊंची दीवार बनाई,आधी रात सपा मुखिया जे.पी.एन.आई.सी. पहुंच स्थिति की जानकारी ली।

www.satyarath.com

• जयप्रकाश नारायण की जयंती से पहले ही जे.पी.एन.आई.सी. को किया सील,गेट पर टीन की ऊंची दीवार बनाई। 

www.satyarath.com

सत्यार्थ ब्यूरो लखनऊ में शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे की रिपोर्ट  : सपा मुखिया अखिलेश यादव जय प्रकाश नारायण को श्रद्धांजलि देने के लिए जय प्रकाश नारायण इंटर नेशनल कन्वेंशन सेंटर (जेपीएनआईसी) जाने वाले थे, मगर वो आधी रात ही वहां पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली। दरअसल, अखिलेश यादव का जेपीएनआईसी में जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम था। हालांकि अखिलेश की घोषणा से ठीक पहले जेपीएनआईसी की दीवारों पर टिन शेड के बैरिकेड लगाये जाने लगे। लखनऊ पुलिस ने सवेरे दस बजे तक उस जगह पर रूट डाइवर्ट कर दिया है. इसे पहले तो अखिलेश यादव ने उन्हें रोकने की कोशिश बताई और फिर आधी रात में ही पहुंच गए।पिछले साल भी अखिलेश यादव जेपी को श्रद्धांजलि देने के लिए जेपीएनआईसी गये थे। तब उन्हें इसके लिए अनुमति नहीं दी गई तो अखिलेश दीवार फांदकर जेपीएनआईसी के अंदर चले गये थे. संभव है 12 अक्टूबर को फिर से कुछ उसी तरह का नजारा दिखाई दे.आज वहां पहुंचने पर अखिलेश यादव को एक कर्मचारी टिन शेड पर पेंट करता मिला. वह टिन शेड पर लिख रहा था कि भवन निर्माणाधीन है. इसके बाद अखिलेश यादव ने कहा कि क्या हम भी पेंट कर सकते हैं? फिर उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि लिख दो, समाजवादी पार्टी जिंदाबाद। फिर क्या था..कार्यकर्ताओं ने तुरंत ही लिख दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!