• महराजगंज में कक्षा दस की टॉपर, निधि यादव बनीं एक दिन की डीएम।
महराजगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में, महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने, कक्षा दस में जिले की टॉपर छात्रा रहीं निधि यादव को एक दिन के लिए महराजगंज का डीएम नामित किया। निधि यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम चेयर पर बैंठीं। पूर्व से मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त किया।
निधि यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना। जिनमें एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारित भी किया।
निधि यादव ने ग्रामीण विकास, पुलिस, एवं राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना। जिनमें एक प्रकरण का उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निस्तारित किया। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में राजस्व की फाइलों का भी, एक दिन के लिए डीएम बनीं निधि यादव ने अवलोकन किया।एक दिन के लिए महराजगंज की जिलाधिकारी बनीं कक्षा 10वीं की छात्रा निधि यादव ने, महराजगंज के पूर्णकालिक जिलाधिकारी अनुनय झा सर को धन्यवाद दिया।
निधि यादव ने कहा कि आज की कार्रवाई सचमुच चुनौती पूर्ण रहा।लेकिन गर्व भी हुआ और भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली। मेरी हर संभव कोशिश होगी कि मैं भविष्य में पूर्णकालिक डीएम बनूं।
Leave a Reply