Advertisement

महराजगंज में कक्षा दस की टॉपर, निधि यादव बनीं एक दिन की डीएम।

www.satyarath.com

• महराजगंज में कक्षा दस की टॉपर, निधि यादव बनीं एक दिन की डीएम।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

महराजगंज : मिशन शक्ति के तहत महिला कल्याण विभाग के तत्वाधान में, महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने, कक्षा दस में जिले की टॉपर छात्रा रहीं निधि यादव को एक दिन के लिए महराजगंज का डीएम नामित किया। निधि यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में डीएम चेयर पर बैंठीं। पूर्व से मौजूद अधिकारियों और कर्मियों से उनका परिचय प्राप्त किया।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

निधि यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना। जिनमें एक प्रकरण का मौके पर ही निस्तारित भी किया।

www.satyarath.com

निधि यादव ने ग्रामीण विकास, पुलिस, एवं राजस्व सहित कुल 08 प्रकरणों को सुना। जिनमें एक प्रकरण का उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही निस्तारित किया। जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में राजस्व की फाइलों का भी, एक दिन के लिए डीएम बनीं निधि यादव ने अवलोकन किया।एक दिन के लिए महराजगंज की जिलाधिकारी बनीं कक्षा 10वीं की छात्रा निधि यादव ने, महराजगंज के पूर्णकालिक जिलाधिकारी अनुनय झा सर को धन्यवाद दिया।

निधि यादव ने कहा कि आज की कार्रवाई सचमुच चुनौती पूर्ण रहा।लेकिन गर्व भी हुआ और भविष्य में अच्छा करने की प्रेरणा मिली। मेरी हर संभव कोशिश होगी कि मैं भविष्य में पूर्णकालिक डीएम बनूं।

सत्यार्थ वेब न्यूज

शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”

महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!