Advertisement

करुणामाई संस्था द्वारा सर्वपितृ अमावस्या पर 457 अनजान मृतकों की आत्मा शांति हेतु भंडारे का किया गया आयोजन

करुणामाई संस्था द्वारा सर्वपितृ अमावस्या पर 457 अनजान मृतकों की आत्मा शांति हेतु भंडारे का किया गया आयोजन

पलवल-02 अक्टूबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

आज सर्वपितृ अमावस्या है इस अवसर पर करुणामाई संस्था द्वारा 457 लोगों की आत्मा की शान्ति के लिये आगरा चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया।
आपको बता दें कि करुणामयी संस्था किसी परिचय का मोहताज नहीं है । करुणामाई संस्था एक जानी पहचानी संस्था है जिसकी पलवल में एक अलग ही पहचान है।करुणामयी संस्था को शुरू करने में और अब तक संस्था को बुलंदियों तक पहुंचाने में इसके संस्थापक मनोज छाबड़ा का सबसे बड़ा योगदान रहा।

मनोज छाबड़ा के नेतृत्व में संस्था ने लगभग 450 से ऊपर लावारिस शवों का पूरे रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया। संस्कार करने के साथ साथ संस्था द्वारा उनकी अस्थियों को भी विधिवत रूप से हरिद्वार जाकर गंगा जी में प्रवाहित भी किया गया।प्रवाहित करने से पहले पूरे हिंदू रिवाज अनुसार हवन यज्ञ करा कर अस्थियों को हरिद्वार ले जाया जाता है।
और आज पितृपक्ष की अमावस्या पर भंडारे का आयोजन भी इस कड़ी का हिस्सा है।
भंडारे में सहयोग करने में करुणामयी संस्था के सदस्यों उमा शंकर गर्ग, सतीश गर्ग, कल्लु चौधरी, यतिन कालड़ा, रणधीर चौहान, उमेश पवार, मोहित कश्यप, नवीन कश्यप, पंकज भारद्वाज आदि का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!