Advertisement

मोदी ने की घोषणा- अब विदेश में काला धन रखने पर नहीं होगी सजा.स्विस बैंक में करीब चार गुना हुआ भारतीय लुटेरों का कालाधन

मोदी ने की घोषणा- अब विदेश में काला धन रखने पर नहीं होगी सजा.स्विस बैंक में करीब चार गुना हुआ भारतीय लुटेरों का कालाधन

 

,*वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता राजकुमार तांवर / नॉर्थ इंडिया एंटी करप्शन क्राइम जिला अध्यक्ष पलवल

ब्यूरो संवाददाता :- परवीन कुकरेजा

होडल पलवल 2 फरवरी ,
“वो बंद करने आए थे तवायफों के कोठे, मगर सिक्कों की खनक सुनकर खुद ही मुजरा कर बैठे।”कुर्सी मिलने के बाद यही हाल हो चुका है BJP और BJP सरकार की….

दुनिया की कोई पार्टी-सरकार इतनी दोगली और पाखंडी नहीं है, जितना हमारी सरकार और भाजपा है। ये लोग जो कहते हैं, उसका ठीक उल्टा करते हैं। मुंह में राम… दिल में आशा और नाथूराम।

👉जो लोग सरकार में आने से पहले विदेशों से काला धन लाने का वादा किए थे, वो लोग अब विदेशों में काला धन रखने वालों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्हें दंडित करने की जगह तमाम तरह के राहत दे रहे हैं।

👉अब मोदी ने खुद बजट के माध्यम से घोषणा करवाई है कि- विदेश में अवैध तरीके से संपत्ति खरीदने और काला धन छिपाने पर कोई सजा और जेल नहीं होगी।

👉यानी भारत को जितना लूट सको उतना लूटो और विदेश में जाकर सेटल हो जाओ। चोरों, लुटेरों और भ्रष्टाचारियों तुम्हारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, क्योंकि भारत का प्रधानमंत्री खुद चोर, लुटेरा और भ्रष्टाचारी है। भारत का प्रधानमंत्री जनता का नेता नहीं उद्योगपतियों और जालसाजों का दलाल है।

👉इसी का नतीजा है कि आज स्विस बैंक में भारत का पैसा करीब चौगुना हो कर ₹45,500 करोड़ तक पहुँच गया है। यानी देश का आम आदमी दो जून की रोटी को मोहताज है, 80 करोड़ लोगों की जिंदगी 5 किलो राशन पर बीत रही है, मगर सरकार की कृपा लुटेरों-घोटालेबाजों पर दिन दूना-रात चौगुना बरस रही है।

➡️अब आप अंदाजा खुद लगा सकते हैं कि जो प्रधानमंत्री पहले कहता था कि- “न खाउंगा, न खाने दूंगा”…..अब वो पूरी ताकत से देश को भ्रष्टाचारियों के हाथों लुटाने पर आमादा है।

➡️जो लोग खुद को राष्ट्रवादी कहते हैं, उनसे बड़ा दोगला, और मक्कार आपको दुनिया में कहीं नहीं मिलेगा….

👉इसी तरह जो लोग गाय के नाम पर वोट मांगते हैं, वो लोग गाय काटने वाली फैक्ट्रियों से चंदा लेते हैं। जो लोग गाय बचाने के नाम पर सत्ता में आते हैं, उनके समय में भारत बीफ एक्स्पोर्ट में सारे रिकार्ड तोड़ देता है

👉जो लोग किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर सत्ता में आते हैं, वो लोग 750 से अधिक किसानों की निर्ममता से जान ले लेते हैं

👉जो लोग हिंदुओं का मसीहा बनकर वोट लेते हैं, उनके 12 सालों के शासन में हिंदू लगातार खतरे में फंसता जाता है

👉”बेरोजगारी”, “बेटी बचाओ” से लेकर “मेक इन इंडिया” तक ऐसे ही न जाने कितने वादे भाजपा ने सरकार में आने से पहले किए थे, मगर सरकार बनने के बाद किया उसका ठीक उल्टा……इसलिए कहता हूं कि दिया लेकर ढूढ़ने पर भी इनसे बड़ा दोगला आपको नहीं मिलेगा

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!