Advertisement

लायंस क्लब पलवल एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया

लायंस क्लब पलवल एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया

ब्यूरो संवाददाता:- परवीन कुकरेजा


पलवल, 22 फरवरी:
स्वर्गीय श्री मनोहर कालरा की पुण्य स्मृति में गीता भवन, पलवल में एक भव्य एवं प्रेरणादायी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर लायंस क्लब पलवल एवं गीता भवन ट्रस्ट, पलवल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया तथा यह उनका 30वां रक्तदान शिविर था। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 111 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब पलवल के अध्यक्ष श्री अजनीत कालरा एवं गीता भवन ट्रस्ट के प्रधान श्री सुरेश कालरा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। रक्तदान शिविर का औपचारिक उद्घाटन लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल अरोड़ा द्वारा किया गया।

लायंस क्लब पलवल के पदाधिकारियों में सचिव श्री अजय प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष लायन पराग कालरा एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन लोकनाथ कालरा विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

अन्य गणमान्य अतिथियों में श्रीमती रत्ना देवी (माता श्री गौरव गौतम, खेल मंत्री हरियाणा) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में श्री पंकज विरमानी (चेयरमैन, मार्केट कमेटी), श्री महेंद्र कालरा, श्री राजेंद्र कालरा, श्री भारत भूषण गोयल, लायन नरोत्तम गर्ग सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।

गीता भवन ट्रस्ट की ओर से प्रधान श्री सुरेश कालरा, सचिव श्री प्रमोद कालरा एवं कोषाध्यक्ष श्री नितिन कालरा ने आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर डॉ. प्रशांत गुप्ता ने रक्तदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का सर्वोच्च रूप है। उन्होंने सभी स्वस्थ नागरिकों से वर्ष में कम से कम दो बार रक्तदान करने का आह्वान किया और बताया कि नियमित रक्तदान से न केवल किसी जरूरतमंद को जीवन मिलता है, बल्कि रक्तदाता का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

शिविर की विशेष बात यह रही कि महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में रक्तदान किया। श्रीमती सीमा विरमानी सहित अनेक महिला रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज में प्रेरणादायक संदेश दिया कि सेवा और संवेदनशीलता में महिलाएं भी अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान लायनेस इंदु कालरा ने प्रेरणादायक कविता पाठ किया तथा लायन पराग कालरा ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

लायंस क्लब के मुख्य संरक्षक सूबेदार मोहन लाल कालरा ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए।
इसके अतिरिक्त श्री नितिन जैन (पूर्व अध्यक्ष), लायन मनीष गर्ग, श्री कमल कालरा, श्री जुगल कालरा, श्री दिनेश कालरा, श्री बलविंदर कालरा, श्री नितिन कालरा, डॉ. बी.आर. अनेजा, श्री मनोहर लाल कालरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

रॉयल फैमिली क्लब, अन्न क्षेत्र एवं नव युवक एकता संघ ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया और अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अंत में लायंस क्लब एवं गीता भवन ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रेरक संदेश रहा —

“रक्तदान केवल एक सामाजिक कर्तव्य नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी सच्ची प्रतिबद्धता है।”
“स्वर्गीय मनोहर कालरा जी की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य समाज को एकता, सहयोग और जीवन रक्षा का संदेश देता है।”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!