Advertisement

महराजगंज : महाव नाला हुआ लाल निशान के पार,नदियों का बढ़ा जलस्तर।

www.satyarath.com

• महाव नाला हुआ लाल निशान के पार,नदियों का बढ़ा जलस्तर।

www.satyarath.com

महराजगंज : बृहस्पतिवार की रात से हो रही लगातार बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है।महाव नाला अपने खतरे के निशान 5 फिट को पार कर अब 10 फिट पर बह रहा है।हालांकि जिला प्रशासन नदियों एवं तटबंधों तथा नालों की स्थिति पर विशेष नजर बनाए हुए है।महराजगंज जिलाधिकारी अनुनय झा ने अधिकारियों एवं अभियंताओं को लगातार मॉनिटरिंग कर तटबंधों को दुरुस्त कराने का सख्त निर्देश दिया है।

www.satyarath.com

महराजगंज जनपद की सीमा से होकर गंडक,छोटी गंडक,राप्ती,रोहिन,चंदन तथा घोघी नदी और महाव नाला बहती है।बारिश के दिनों में बाढ़ आने पर यही नदियां जिले में कहर बरपाती हैं।नालों और बांधो के मरम्मत के लिए हर वर्ष करोड़ों रुपए खर्च किए जाते हैं,लेकिन स्थितियां हर वर्ष जस की तस बनी रहती हैं।पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के बाद इधर बृहस्पतिवार की रात से ही बारिश का सिलसिला शुरू हुआ है।जो खबर लिखे जाने तक जारी है।

ऐसे में नदियों का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया है। महाव नाला अपने खतरे के निशान को पार कर 10 फिट पर बह रहा है।वहीं रोहीन,राप्ती,प्यास नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।लेकिन ए नदियां अभी खतरे के निशान के नीचे हैं। फिर भी अगर ऐसे ही बारिश हुई तो संभवतः इन नदियों का जलस्तर बढ़ जायेगा।

www.satyarath.com

महराजगंज में हुई 698 एम.एम. बारिश

इस बरसात के सीजन में बारिश तो लगभग अच्छी हुई है।अब तक करीब 698 एम.एम.बारिश रिकॉर्ड हुई हैं। रुक रुक कर हुई बारिश ने धान की फसलों के लिए संजीवनी का काम किया है।

सत्यार्थ वेब न्यूज

अनूप कुमार मद्धेशिया

पनियरा/महराजगंज

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!