Advertisement

बाराबंकी : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में त्रिलोकपुर के 3 बच्चे चयनित।

www.satyarath.com

• राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रतियोगिता में त्रिलोकपुर के 3 बच्चे चयनित।

www.satyarath.com

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

बाराबंकी : राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के सभी ब्लॉकों में जूनियर कक्षा के विद्यार्थियों की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुरू हो गयी है इस क्रम में रामनगर ब्लाक का पूर्व माध्यमिक विद्यालय त्रिलोकपुर में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें 3 बच्चे दिव्यांसु राधा शिवांसु शर्मा ब्लाक स्तर पर चयनित हुए । ब्लॉक स्तर पर प्रतिभा दिखाने वाले मेधावियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर मिलेगा। वहां बेहतर प्रदर्शन करने पर उन्हें राज्य स्तर तक प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा।

• क्या है राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य।

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करना है। पहले प्रत्येक उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय में विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रत्येक परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालय से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तीन विद्यार्थियों का प्रधानाध्यापक चयन कर सूची ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को भेजेंगे। प्रधानाध्यापक फूल चंद्र वर्मा ने बताया कि कक्षा 8, 7,6 में से एक एक बच्चा चयनित हुआ । बताया की ब्लाक रामनगर में 28 सितंबर को प्रतियोगिता हिगी जिसमे करीब 100 बच्चों का चयन हो कहा कि हमारे बच्चे डिस्ट्रिक टाप करेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!