Advertisement

फिरोजाबाद बुखार और शरीर दर्द से सरकारी अस्पताल में हजारों मरीज रोज पहुंच रहे

फिरोजाबाद

बुखार और शरीर दर्द से सरकारी अस्पताल में हजारों मरीज रोज पहुंच रहे

 

www.satyarath.com

   खबर विस्तार से

   सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में सुबह आठ से ही टाइ फाइड बुखार और शरीर में दर्द, त्वचा की समस्या के हजारों नए पुराने मरीज सुबह हो आना शुरू हो जाते है , पर्ची की लाइन और डॉक्टर के कमरे के बाहर सुबह से दोपहर तक लाइन लगी रहती है,बच्चे बूढ़े और जवान सभी तीमारदारो के साथ पहुंच रहे है,गंभीर मरीज भर्ती किए जा रहे है, सभी वार्ड भर चुके है , मरीज और तीमारदार अस्पताल के बरामदे,आंगन में खड़े है,बैठे है , 

हालत गंभीर है, पूरा अस्पताल परिसर भरा रहता है ,दवा मिलने वाले स्थान,ब्लड जांच, एवं और भी जांच केंद्र पर भीड़ लगी रहती है, अस्पताल के कर्मचारी,वार्ड बॉय,नर्स,स्टाफ,डॉक्टर अपने सेवा कार्य में लगे हुए है ।

  अस्पताल प्रमुख नवनीत जैन ने बताया ,सभी डॉक्टर और स्टाफ सही समय पर अपनी ड्यूटी पर लग जाते है , शासन को पूरी रिपोर्ट भेजी जाती है , दवा अतिरिक्त मात्रा हमेशा स्टोर में रहती है ।।

सभी से अपील है अपना ध्यान रखे, समय पर दबा ले,ठंडा न इस्तेमाल करे, कटे फल,सब्जी , खुली मिठाई, बांसा भोजन न खाए।।

संवाददाता* कवि एवं पत्रकार परितोष अरोरा फिरोजाबाद 

सत्यार्थ न्यूज फिरोजाबाद

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!