Advertisement

वाराणसी : काशी विद्यापीठ में पीजी दाखिले के लिए अब मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन, प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव…

www.satyarath.com

• काशी विद्यापीठ में पीजी दाखिले के लिए अब मेरिट के आधार पर सीटों का आवंटन, प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव…

www.satyarath.com

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में पीजी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चल रही काउंसिलिंग के दौरान उठे सवालों के बाद प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किए गए हैं। अब पहले मेरिट के आधार पर नियमित सीटों का आवंटन होगा। उसके बाद स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों में दाखिला लिया जाएगा।

विश्वविद्यालय इस वर्ष 65 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चला रहा है, जिसमें 35 पीजी पाठ्यक्रमों की सीटें मानक से कम होनें पर मेरिट आधारित दाखिले का निर्णय लिया गया है। गुरुवार को काउंसिलिंग के दौरान बीलिब, एमए अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिंदी और पत्रकारिता जैसे विषयों के छात्रों नें व्यवस्था को लेकर आपत्ति जताई।छात्रों का कहना था कि 2022 से पहले स्नातक करनें वाले छात्रों को काउंसिलिंग से बाहर किया जा रहा है, जिसे लेकर उन्होंने विरोध किया। इसके बाद प्रवेश सेल के हेड प्रो. संजय सिंह नें छात्रों की समस्याओं का समाधान कर प्रक्रिया को दोबारा शुरू कराया। सभी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग के बाद मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। फिर स्ववित्तपोषित सीटें भरी जाएंगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!