Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गर्भगृह से करेंगी बाबा महाकाल के दर्शन।

www.satyarath.com

• राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गर्भगृह से करेंगी बाबा महाकाल के दर्शन।

www.satyarath.com

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 19 सितंबर को महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में ज्योतिर्लिंग का अभिषेक-पूजन करेंगी। उस समय आम श्रद्धालुओं की दर्शन व्यवस्था कार्तिकेय मंडपम् से निरंतर चालू रहेगी।

जब वे महाकाल के दर्शन के लिए पहुंचेंगी, उस दौरान आम श्रद्धालुओं के लिए कार्तिकेय मंडपम् से दर्शन जारी रहेंगे। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि राष्ट्रपति के स्वागत के लिए मंदिर को फूलों से सजाया जा रहा है। परिसर में रेड कारपेट बिछाया जा रहा है। राष्ट्रपति के साथ राज्यपाल मंगु भाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव रहेंगे।

उनकी अगवानी में शिव प्रिय वाद्य यंत्र झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि भस्मरमैया भक्त मंडल द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। उज्जैन में राष्ट्रपति का स्वागत झांझ-डमरू की मंगल ध्वनि से किया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!