Advertisement

सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने सीएचसी हथीन, पीएचसी उटावड़, पीएचसी कोट, पीएचसी नांगल जाट व सीएचसी सौंदह का किया औचक निरीक्षण

सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने सीएचसी हथीन, पीएचसी उटावड़, पीएचसी कोट, पीएचसी नांगल जाट व सीएचसी सौंदह का किया औचक निरीक्षण

पलवल-14 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हथीन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं बायोमेट्रिक मशीन का निरीक्षण किया तथा पूरे अस्पताल का भ्रमण किया । निरीक्षण के दौरान कई अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। इस बारे में सभी को कारण बताओं नोटिस भेजे हैं। उन्होंने अनुपस्थित पाए गए अधिकारी व कर्मचारियों की तनख्वाह रोकने के आदेश दिए हैं।

इसके बाद सिविल सर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उटावड़ में पहुंचे। वहां पर भी कई अधिकारी व कर्मचारी गैर हाजिर मिले। वहां पर अस्पताल में कई दिन से बिजली व पानी की व्यवस्था नहीं थी। सिविल सर्जन ने तुरंत सीएचसी हथीन के एसएमओ डॉ गजय को बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने के आदेश दिए। इसके बाद सिविल सर्जन दोपहर 12:45 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोट पहुंचे। वहां पर तीनों डॉक्टर ड्यूटी से अनुपस्थित मिले व एक कर्मचारी भी अनुपस्थित मिला। इसके बाद सिविल सर्जन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल जाट पहुंचे। वहां पर एक कर्मचारी अनुपस्थित मिला। वहां पर साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली। तथा बायोमेट्रिक मशीन एएभी चालू हालत में मिली तथा सभी दवाईयां भी उपलब्ध मिलीं।

इसके बाद सिविल सर्जन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौधह पहुंचे।वहां पर सारा स्टाफ उपस्थित मिला तथा साफ सफाई की व्यवस्था अच्छी मिली । सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने अनुपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है तथा उनकी तनख्वाह रोक दी गई है और उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!