Advertisement

6.51 ग्राम स्मैक सहित सौंध गाँव से एक नशा तस्कर को किया काबू

6.51 ग्राम स्मैक सहित सौंध गाँव से एक नशा तस्कर को किया काबू

पलवल-13 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स यूनिट फरीदाबाद ने 6.51 ग्राम स्मैक बरामद करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद श्री अनिल कुमार वशिष्ठ एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट नूह-होडल रोड अंधोंप चौक के पास मौजूद थी कि मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि अनिल पुत्र हरफूल निवासी गाँव सौंध जिला पलवल नशीला पदार्थ स्मैक बेचता है तथा गाँव मे भिझोकरा मंदिर के पास खड़ा होकर सरेआम नशीला पदार्थ बेच रहा है।

तुरंत हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हरकत में आई और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी से 6.51 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसके संबंध में थाना मुण्डकटी पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी द्वारा बतलाया गया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पुछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावेगा व अन्य आरोपीयों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!