नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंत जी का लड्डू चढ़ाकर मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव
बरुआसागर (झांसी) मे 1008 श्री पुष्पदंत जी भगवान के निर्वाण कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सुबह से भक्तों का मंदिर जी में आना प्रारंभ हो गया था उपरांत अभिषेक पाठ सौरभ शास्त्री व जतिन शास्त्री के द्वारा पढ़ा गया और भगवान का महायज्ञ नायक ,यज्ञ नायकों एवं सभी श्रावकों के द्वारा अभिषेक किया गया उपरांत बोलियां लगाई गईं जिसमें शांति धारा करने का सौभाग्य सुनील कुमार जैन मामा तन्मय जैन,प्रदीप जैन बड़े वैभव जैन,राकेश अलया शुभम अलया,अशोक जैन मामा विराग जैन को प्राप्त हुआ। उपरांत निर्वाण कांड का वाचन कर लाडू चढ़ाया गया जिसका सौभाग्य निर्मल अलया , निशांक अलया परिवार एवं सुरेंद्र जैन गप्पू,नेमीचंद्र जैन एडवोकेट,सिंघई प्रदीप जैन,रमेश चंद्र जैन, राजेंद्र कुमार जैन,सिंघई शुभम जैन भैया,सुनील अलया पारस,प्रदीप अलया,प्रदीप भंडारी, अनीता नायक को प्राप्त हुआ उक्त कार्यक्रम के पूर्व दयाभावना फाउंडेशन के द्वारा संचालित गौसेवा का कार्य कर रहे अर्पित अलया,अक्षय अलया,अनुराग जैन बीनू,का तिलक और मुकुट पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया और दोपहर में उत्तम शौच के दिन तेरह द्वीप विधान का शुभारंभ किया गया और रात्रि में एक मिनिट प्रतियोगिता बहु मंडल के द्वारा कराई गई जिसका संचालन नीतू दीपक जैन ने किया एवं समस्त कार्यक्रम का संचालन दिगम्बर पंचायत समिति के अध्यक्ष सिंघई संदीप कुमार जैन ने किया
Leave a Reply