Advertisement

गांव गुधराना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

गांव गुधराना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर

पलवल-10 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तत्वाधान में सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान के दिशा निर्देशन व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी के मार्गदर्शन में गांव गुधराना स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पहली से पांचवीं कक्षा तक के बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व स्क्रीनिंग की गई।डिप्टी सिविल सर्जन एवं आरबीएसके आयुष मेडिकल ऑफिसर डॉ रुप ने बताया कि अनीमिया मुक्त भारत बनाने के लिए सभी बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई तथा आयरन फोलिक एसिड की गोलियां तथा अन्य दवाईयां भी वितरित की गईं। शिविर में गम्भीर अनीमिया, भेंगापन, रिफ्लेक्टिव एरर व कान बहने आदि से ग्रस्त पाए गये बच्चों को पलवल के डीईआईसी सेंटर में उपचार हेतु रेफर किया गया। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ रामेश्वरी ने बताया कि रक्त में लाल रक्त कोशिकाओं (कणों) यानि हीमोग्लोबिन की मात्रा सामान्य से कम होने की स्थिति को एनीमिया कहा जाता है। उन्होंने बताया कि यह तीन प्रकार का होता है। लौह युक्त खाद्य पदार्थ न खाने, पेट में कीड़े होने, संक्रमण व मलेरिया के कारण लाल रक्त कणिकाओं के कम होने के कारण अनीमिया हो सकता है। उम्र अनुसार गंभीर एनीमिया, मध्य एनीमिया और निम्न एनीमिया का वर्गीकरण 6 महीने से 5 साल की उम्र तक, गंभीर एनीमिया 7 ग्राम/डेसी लीटर से कम, मध्यम एनीमिया 7 से 9.9 ग्राम, निम्न एनीमिया

10 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर तथा 5 से 10 साल तक की उम्र तक गंभीर एनीमिया 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम , मध्यम एनीमिया 8 से 10.9 ग्राम/डेसीलीटर तथा निम्न एनीमिया 11 से 11.4 ग्राम/डेसीलीटर लीटर होता है ।इसी तरह 10 से 19 साल तक की उम्र तक गंभीर एनीमिया 8 ग्राम/डेसीलीटर से कम, मध्य एनीमिया 8 से 10.9 ग्राम/ डेसीलीटर तथा निम्न एनीमिया 11 से 11.9 ग्राम /डेसीलीटर की श्रेणी में आता है। एनीमिया के लक्षण होंठ, जीभ, आंखों और नाखूनों में फीकापन नजर आता है।नाखूनों का पीलापन पाया जाना एनीमिया का चिन्ह है।उन्होंने बताया कि तहत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की टीमों द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों व सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में बच्चों के स्वास्थ्य की जांच व स्क्रीनिंग करके गंभीर बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को डीईआईसी सेंटर में रेफर कर दिया जाता है।आयुष मेडिकल ऑफिसर ज्योति ने बच्चों को आयरन युक्त भोजन, हरी पत्तेदार सब्जियां, मौसमी फल खाने व लोहे की कढ़ाई में खाना बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को अनीमिया से बचने के लिए गुड व चने खाने की सलाह दी। डॉ रूप ने बच्चों को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस की जानकारी देते हुए कहा कि यह राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 18 सितंबर 2024 को मनाया जाएगा इस अवसर पर 1 से 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल टैबलेट खिलाई जाएंगी। और जो बच्चे 18 सितंबर को यह गोलियां खाने से वंचित रह जाएंगे उन्हें मोप-अप दिवस पर 24 सितंबर को यह गोलियां खिलाई जाएंगी। उन्होंने खाने से पहले व बाद में साबुन पानी से हाथ साफ करने व साफ़ सफाई से रहने की सलाह दी। इस अवसर पर डॉ रूप, डॉ ज्योति, मुख्य अध्यापक सुभाष पालीवाल व विद्यार्थी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!