Advertisement

राजकीय महाविद्यालय पलवल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी जागरूकता एक दिवसीय शिविर का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय पलवल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत कानूनी जागरूकता एक दिवसीय शिविर का आयोजन

पलवल-10 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

राजकीय महाविद्यालय पलवल के कार्यवाहक प्राचार्य डा0 बाबू लाल शर्मा के निर्देशानुसार एक दिवसीय मुक्त कानूनी सहायता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला पलवल की डी0एल0एस0ए0 के वक्ता एडवोकेट श्री नरेश शर्मा, एडवोकेट मिस फुलवास, एडवोकेट श्री दिनेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों व महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों को मुक्त कानूनी विधिक सहायता के तहम विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया जिसमें घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, नागरिक मौलिक अधिकार व मौलिक कर्तव्य, विद्यर्थियों से जुडी विभिन्न छात्रवृत्तियां इत्यादि। इस कार्यक्रम में कार्यवाहक प्राचार्य डा0 बाबू लाल शर्मा ने सभी डी0एल0एस0ए0 सदस्यों का स्वागत किया व सभी विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों को जीवन में अधिकारों और कर्तव्यों में संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान श्री राजू (इंचार्ज लिगल लिटरेसी सैल, राजकीय महाविद्यालय पलवल ) ने सभी डी0एल0एस0ए0 सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्यों के महत्व पर जानकारी दी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने अपने वक्तत्य प्रकट किये और जीवन से जुडी विभिन्न समस्यों से संबंधित प्रश्न भी पूछे जिनका जवाब डी0एल0एस0ए0 की टीम ने बडे ही स्नेह के साथ दिया। कार्यक्रम में मंचसंचालन श्रीमती शोभा ने किया। इस अवसर पर श्री अनिल, श्री तरूण सैनी, डा0 अनीता मिश्रा, श्रीमती पिंकी, श्रीमती निशा रानी, श्रीमती सरिता देवी, डा0 दिपिका, डा0 योगेश कुमार, डा0 ओम प्रकाश, डा0 संजीव कुमार, डा0 प्रखर, व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!