आज दिनांक 10/09/24 को जिला चिकित्सालय गुना में आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया गया
गुना जिले से संवाददाता बलवीर योगी
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि रामवीर सिंह रघुवंशी पूर्व सीएमएचओ जिला चिकित्सालय गुना, विशिष्ट अतिथि डॉ भावना मुकुंद क्लिनिकल साइकोलॉजीसट मन कॉलेज गुना, डॉ आर. एस. भाटी मनोरोग विशेषज्ञ सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय गुना ,डॉ पी एन धाकड़, नर्सिंग मेट्रन इमरती वर्मा द्वारा दीप प्रजलन कर सरस्वती वंदना के साथ की कार्यक्रम में मन कॉलेज के एमफिल छात्र-छात्राओं द्वारा संवाद के माध्यम से आत्महत्या की रोकथाम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी कार्यक्रम में डॉक्टर भावना मुकुंद द्वारा बताया गया कि आत्महत्या करने के कारणों की रोकथाम कैसे की जा सकती है के बारे में जानकारी दी जैसे आत्महत्या के लक्षणों की पहचान किसी भी तरह का तनाव चिंता घेरेलू हिंसा बढ़ते हुए मोबाइल का दुष्प्रयोग सोशल मीडिया की नकारात्मक बातें को कम करके आत्महत्या

को रोका जा सकता है कार्यक्रम में डॉक्टर आर. एस. भाटी द्वारा बताया गया कि आज के समय में आत्महत्या करना बहुत बढ़ गया है डॉ आर. एस.भाटी द्वारा बताया गया कि आत्महत्या करने वाले व्यक्ति के लक्षणों की पहचान करना बड़ा आसान है आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अकेले रहना उदासी चिंता नींद न आना काम में मन ना लगना भूख में कमी बाहर घूमने की योजना बनाना आदि लक्षणों की पहचान हो जाए तो व्यक्ति को आत्महत्या करने से बचाया जा सकता है कार्यक्रम में डॉक्टर रामवीर रघुवंशी सर द्वारा भी आत्महत्या की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी कार्यक्रम में कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या की रोकथाम के लिए पोस्टर प्रतियोगिता रखी गई जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा

आकलन कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें शिवांगी नर्सिंग कॉलेज प्रथम मन कॉलेज ऑफ स्पेशल एजुकेशन एंड साइकोलॉजिकल स्टडीज गुना द्वितीय ओमकार नर्सिंग कॉलेज तृतीय प्रधानमंत्री कौशल केंद्र चतुर्थ पुरस्कार दिया गया कार्यक्रम में मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव द्वारा राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 14416 टेली मानस एवं मनहित एप के बारे में जानकारी प्रदान कर छात्र-छात्राओं से मनहित अप अपलोड कराया गया आत्महत्या की रोकथाम के लिए 24 गेटकीपर बनाये गये कार्यक्रम के अंत में डॉ पी एन धाकड़ द्वारा आत्महत्या की रोकथाम की जानकारी प्रदान कर आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर आर. एस. भाटी द्वारा की गई जिला चिकित्सालय मनकक्ष की तरफ से नर्सिंग ऑफिसर प्रज्ञा मांडवे एवं मनोरोग नर्सिंग ऑफिसर रवि सिंह यादव उपस्थित रहे



















Leave a Reply