Advertisement

बीकानेर-भाजपा देहात ने नियुक्ति किये प्रभारी व संयोजक श्रीडूंगरगढ से इन्हें मिली जिम्मेदारी पढ़े पूरी खबर

सवांददाता ब्यूरो चीफ रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने जिले मे मोर्चों के और विधानसभाओं के प्रभारी व संयोजक नियुक्त किये। भाजपा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने सदस्यता अभियान के तहत बीकानेर देहात जिले की पांचों विधानसभाओं व जिले के मोर्चों संयोजक व प्रभारी किये नियुक्त किये। मीडिया प्रभारी देवीलाल मेघवाल ने बताया सदस्यता अभियान जिला संयोजक सवाई सिंह तंवर पहले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने नियुक्त किया था सोमवार जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी ने खाजूवाला विधानसभा में कुम्भाराम सिद्ध प्रभारी व धर्मपाल बिरडा संयोजक श्रीकोलायत विधानसभा मे महावीर रांका प्रभारी व नरेंद्र सिंह संयोजक,नोखा विधानसभा मे छैलुसिह शेखावत प्रभारी आसकरण भट्टर,संयोजक लुणकरणसर विधानसभा में रामेश्वर पारीक,प्रभारी कानाराम गोदारा संयोजक श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा में मनमोहन सिंह प्रभारी, हेमनाथ जाखड़ संयोजक एससी मोर्चा के जिला प्रभारी देवीलाल मेघवाल ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी कैलाश विश्नोई, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी अशोक सिह महिला मोर्चा की जिला प्रभारी कृष्ण कवर एवं समस्त मोर्चों के प्रभारी पुर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई होगे। भाजपा का सदस्यता अभियान प्रत्येक बुथ पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। यह अभियान प्रथम चरण में 25 सितंबर तक रहेगा बीकानेर देहात में 3 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!