सवांददाता चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ
नेशनल हाईवे पर सड़क हादसों का सिलसिला जारी है।आज फिर सुबह सड़क हादसा हुआ जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। मंगलवार सुबह करीब 7 बजे हुई दुर्घटना में एक इनोवा व बोलेरो की आमने सामने जबरदस्त भिडंत हुई जिसमे में टीयूवी सवार 41 वर्षीय रजनी कंवर पत्नी छगनसिंह विराट नगर,बीकानेर निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों गाड़ियों में सवार कुल 8 जने घायल हो गए है। इनमें से तीन गंभीर घायल को रतनगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया है। राजलदेसर थाने के एएसआई भगवानाराम अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे व घायलों को राजलेदसर अस्पताल और गंभीर घायलों को रतनगढ़ अस्पताल में पहुँचाया जबरदस्त भिड़ंत में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और नेशनल हाइवे की टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर गाड़ियों को साइड में करवाया जा रहा है।



















Leave a Reply