Advertisement

कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल ने टिकट घोषणा के बिना ही शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन, करोडो के मालिक है करण दलाल

कांग्रेस प्रत्याशी करण दलाल ने टिकट घोषणा के बिना ही शक्ति प्रदर्शन कर भरा नामांकन, करोडो के मालिक है करण दलाल

पलवल-9 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा

पलवल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्यशी करण दलाल ने विशाल जलूस निकाल अपना शक्ति पदर्शन किया और नामांकन दाखिल किया। हालांकि उनके पास अभी कांग्रेस का टिकट नही आया है। इसलिए चुनाव अधिकारी ने उन्हे कहा है कि अगर वे 12 सितंबर तक कांग्रेस का सिंबल जमा नही करा पाए तो उनका आवेदन रदद कर दिया जाएगा। कांग्रेसी कार्यकत्र्ता सुबह से ही हुडा सेक्टर-2 मोड पर एकत्रित होने शुरू हो गए। उसके बाद ढ़ोल नगाड़ों व बाइकों के काफिले के साथ करण दलाल का नामांकन जलूस निकाला गया। विशेष बात यह रही की करण दलाल 5 किलोमीटर तक पैदल चले और उनके साथ पैदल चलने वाले कई लोगों की सांस फूल गई। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल व उनकी कवरिंग प्रत्याशी के रूप मेें पत्नी ज्योति दलाल लघु सचिवालय पहुंचे। जहां नामांकन भरा गया।

पलवल विधानसभा क्षेत्र से 8 वी बार अपनी किस्मत आजमा रहे कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह दलाल के पास करोड़ों की चल-अचल संपत्ति हैं। उनके पास 39 करोड़ 51 लाख रूपये की विभिन्न स्थानों पर जमीन जायदाद तथा उनकी पत्नी ज्योति दलाल के पास 15 करोड़ 66 लाख 61 हजार 970 रूपये की प्रॉपर्टी है। इसके अलावा 4 करोड़ 50 लाख रूपये की देनदारी है। 24 लाख 50 हजार रूपये के हथियार, इलेक्ट्रानिक्स गुडस, फर्नीचर है , 1300 ग्राम गोल्ड, उनकी पत्नी ज्योति दलाल के पास 5250 ग्राम गोल्ड, 140 किलोग्राम चांदी तथा 54 लाख 50 हजार के डायमंड हैं। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 3 लाख 30 हजार 600, पत्नी के पास 2 लाख 40 हजार 500 रूपये कैश हैं। इसके बाद वे आगरा चौक पर बने कांग्रेस कार्यालय पर पहुंचे जहां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र हुडडा ने कार्यालय का उदघाटन किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!