पलवल विधानसभा से चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन
पलवल-09 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि भारत चुनाव आयोग के निर्देशानुसार हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के लिए जिला की तीन विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया गत 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है, जोकि आगामी 12 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 09 सितंबर को पलवल-84 विधानसभा क्षेत्र के लिए गौरव गौतम ने भारतीय जनता पार्टी तथा गोपालदत्त ने समता पार्टी की ओर से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इनके अलावा 09 सितंबर को ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से पलवल विधानसभा-84 के लिए करन सिंह दलाल और ज्योति दलाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। पलवल विधानसभा के लिए 09 सितंबर तक नामांकन की संख्या चार हो गई है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ज्योति ने यह नामांकन प्राप्त किए।

जिला निर्वाचन अधिकारी डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि जिला की अन्य दो विधानसभा हथीन-82 और होडल(अ.ज.)-83 के लिए 9 सितंबर तक कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुए। उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक अपना नामांकन पत्र 12 सितंबर 2024 तक भर जा सकते हैं। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की समीक्षा करते हुए छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर तक नामांकन वापिस लिए जा सकेंगे। उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) के कार्यालय में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बाद 3 बजे तक जमा करवा सकते हैं।


















Leave a Reply