Advertisement

सुसनेर : अस्पताल में शुरू हुई फिजियोथेरेपी यूनिट, आधुनिक मशीन से हो रहा दर्द के मरीजो का उपचार।

www.satyarath.com

दिनांक : 09.09.2024

दिन : सोमवार 

सत्यार्थ न्यूज 

रिपोर्टर : मनोज कुमार माली सुसनेर

• अस्पताल में शुरू हुई फिजियोथेरेपी यूनिट, आधुनिक मशीन से हो रहा दर्द के मरीजो का उपचार।

www.satyarath.com

सुसनेर :  नगर के शासकीय सिविल अस्पताल में दर्द व मांसपेशियों से सम्बंधित उपचार कराने के लिए आने वाले मरीजो के लिए एक अच्छी खबर है। अब सुसनेर के सिविल अस्पताल में मरीजो की फिजियोथेरेपी भी शुरू हो गई है। इसके लिए अस्पताल में आधुनिक मशीनो के साथ फिजियोथेरेपी यूनिट की शुरुआत सोमवार से कर दी गई है। इस यूनिट में एक फिजियोथेरेपिस्ट की भी तैनाती की गई है। यह सुविधा शुरु होने के बाद अस्पताल में आने वाले गर्दन दर्द, कमर दर्द, एड़ी व घुटनो के दर्द, गठिया, सायटिका, लकवा, कंधों का जाम होना, मांसपेशियों का दर्द व खिंचाव, पोलियो मेलाइटिस, टेनिस एल्बो, न्यूरोलॉजिकल समस्याएं, स्लिप डिस्क जैसी बीमारियों का उपचार व सलाह आसानी से मिल सकेगी। सिविल अस्पताल के सीबीएमओ डॉ राजीव कुमार बरसेना के अनुसार अस्पताल में फिजियोथेरेपी यूनिट शुरू की गई है। जिसमे फिजियोथेरेपिस्ट डॉ यश शर्मा के द्वारा आधुनिक मशीनों से मरीजों का उपचार कर रोग निदान सम्बंधित सलाह दी जा रही है। यूनिट शुभारंभ के पहले दिन ही सोमवार को करीब 10 मरीजो को उपचार कर व्यायाम सहित अन्य सलाह प्रदान की गई। दर्द व मांसपेशियों से सम्बंधित मरीज अस्पताल समय में आकर फिजियोथेरेपी यूनिट में अपना उपचार करवा सकते है। सोमवार को अस्पताल में वृद्ध मरीजो के लिए फिजियोथेरेपी यूनिट में शिविर आयोजित कर उनका भी उपचार किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!