Advertisement

भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी हटा को सौंपा ज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी हटा को सौंपा ज्ञापन

पत्रकार_सुरेन्द्र विश्वकर्मा
स्थान_हटा

बर्धा/भारतीय किसान संघ के द्वारा किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को दमोह कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी हटा को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे भारतीय किसान संघ द्वारा उल्लेख किया गया है की 1_अतिवर्षा के कारण नष्ट हुई उड़द एवम मूंग की फसल का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुवावजा दिया जाए,2_कई वर्षों पूर्व कृषि मंडी का निर्माण हो चुका है जो चालू कराई जाए जिससे किसानों की समस्या का हल हो सके!

 


3_सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6100 दिया जाए,4_किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली दी जाए एवम् सिंचाई के समय बार बार बिजली कटौती न की जाए,4_शासन द्वारा समर्थन मूल्य 2018/19 में उड़द की फसल 5600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से खरीदी गई थी,जिसका किसानों को 3600 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से भुगतान किया गया था जिसका उक्त बकाया भुगतान तत्काल किया जाए!
ज्ञापन देने वालों में,आशीष चौबे,बीरेंद्र उपाध्याय,संतोष लोधी,नरेंद्र पटेल,राघवेंद्र राजपूत,दुर्गेश त्यार,कडोरी नेता आदि किसान संघ के सदस्यों की उपस्थिति रही!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!