Advertisement

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राजाधिराज मंदिर की ली जानकारी

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने राजाधिराज मंदिर की ली जानकारी

जिला जनसंपर्क कार्यालय सतना

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल रविवार को बाणसागर स्थित सिरसी टापू से मार्कण्डेय होकर लौटते समय देवराजनगर पहुंचे। वहां के स्थानीय लोगां ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल को देवराजनगर में बन रहे राजाधिराज मंदिर के संबंध मे जानकारी दी। स्थानीय प्रतिनिधियों ने बताया कि बाणसागर डूब क्षेत्र में आने के फलस्वरूप मंदिर का मुआवजा मिला था। जिससे देवराजनगर में मंदिर का पुर्न-निर्माण शुरू किया गया। तकनीकी अड़चनों से मंदिर का पुर्न-निर्माण लंबे समय से बंद पड़ा हुआ है। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने मौके पर मंदिर निर्माण के नक्शे का अवलोकन किया और विभाग से जानकारी लेकर मंदिर निर्माण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि राजाधिराज मंदिर की मूर्तियां फिलहाल सतना के वेंकटेश मंदिर में रखी गई है। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने पास के प्रसिद्ध गिद्धकूट पर्वत के बारे मे भी जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि नवीन गिद्ध गणना में यहां 230 गिद्ध मौजूद रहने की जानकारी है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि गिद्धकूट पर्वत में गिद्ध पक्षियों के संरक्षण की संभावनाएं तलाश कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रामखेलावन कोल, वन समिति के सभापति हरीशकांत त्रिपाठी, आशुतोष गुप्ता, सरपंच प्रिंस सिंह उपस्थित रहे।
——1
राज्यमंत्री ने किया नागौद चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण
सतना 8 सितंबर 2024/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को नागौद स्थित चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंटकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने चिकित्सको को मरीजों का बेहतर इलाज करने के निर्देश भी दिए।
——–2
राज्यमंत्री ने सुनी आमजनों की समस्यायें
सतना 8 सितंबर 2024/नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में जिले की आम जनता एवं अन्य गणमान्य नागरिक द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं से रूबरू हुईं। राज्यमंत्री श्रीमती बागरी द्वारा समस्याओं का निराकरण विभिन्न विभाग से आये अधिकारियों द्वारा कराया गया और जिन समस्याओं का निराकरण शासन स्तर पर किया जाना है उसके लिये प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश दिये गए।
——-3
कमिश्नर आज करेंगे खाद्य विभाग की समीक्षा
सतना 8 सितंबर 2024/खाद्य विभाग की संभागीय समीक्षा बैठक 9 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित की जा रही है। रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद बैठक में सार्वजनिक वितरण प्रणाली से खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करेंगे। बैठक में खाद्यान्न के आवंटन, उठाव तथा वितरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
———-4
सतना जिले में अब तक 667.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना 8 सितंबर 2024/जिले में इस वर्ष 1 जून से 8 सितंबर 2024 तक 667.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1024.7 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 407.9 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 684.9 मि.मी, बिरसिंहपुर में 767 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 480 मि.मी., नागौद में 913.4 मि.मी., जसो (नागौद) में 311.5 मि.मी. एवं उचेहरा में 754 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 518.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
———5
प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट की परीक्षा 9 से 13 सितंबर तक
सतना 8 सितंबर 2024/मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल भोपाल द्वारा प्रदेश के प्री नर्सिंग सिलेक्शन टेस्ट हेतु प्रवेश परीक्षा 9 सितंबर से 13 सितंबर तक सतना जिले के एक परीक्षा केन्द्र मां मीरा कान्वेंट हायर सेकेण्डरी स्कूल वैष्णो देवी मंदिर डाली बाबा डेलौरा सतना में आयोजित होगी। आनलाईन परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक एवं द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जायेगी। परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग का समय प्रथम पाली में 7 से 8.30 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक नियत किया गया है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने परीक्षाओं के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है। उन्होंने परीक्षा के लिए अपर कलेक्टर स्वप्निल वानखडे को सहायक समन्वयक, एसडीएम नीरज खरे को प्रशासनिक आब्जर्वर (उडनदस्ता), डिप्टी कलेक्टर एलआर जांगडे को नोडल अधिकारी, सीएसपी महेन्द्र सिंह चौहान को सुरक्षा समन्वयक, प्राध्यापक गेहचन्द पटेल को आब्जर्वर, एनआईसी मनोहर को आब्जर्वर तकनीशियन, सहायक अधीक्षक विनोद चतुर्वेदी को कन्ट्रोल रूम, नाजिर रामलखन वर्मा को भुगतान, सहायक ग्रेड-3 दयाराम वर्मा को लिपिकीय, सहायक ग्रेड-3 आकाश यादव को आनलाईन तथा बृजलाल दहायत को भृत्य बनाया गया है।
——–6
महिला क्रिकेट अकादमी के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन 9 एवं 10 सितम्बर को
सतना 8 सितंबर 2024/म.प्र. राज्य महिला क्रिकेट अकादमी, शिवपुरी के खिलाड़ियो का वर्ष 2024-25 में 7 रिक्त सीट बोर्डिंग के लिए प्रतिभा चयन कार्यक्रम 9 एवं 10 सितंबर 2024 को श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला खेल परिसर शिवपुरी में प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से शाम 6.30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। प्रतिभा चयन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महिला खिलाड़ियों की आयु 14 से 21 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है, आयु की गणना 1 जुलाई 2024 की स्थिति में की जायेगी।
जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि जिले के पूर्व वर्षों में एसजीएफआई की बालिका खिलाडी एमपीसीए या अन्य राज्य के क्रिकेट खेल संघ द्वारा आयोजित विभिन्न राज्य स्तरीय या राष्ट्रीय स्तर के बालिका खिलाडी अन्य प्रतिभावान खिलाडी चयन ट्रायल में शामिल हो सकते है। जिले की ऐसी महिला खिलाड़ी जिनकी क्रिकेट में रूचि हो, वे 9 एवं 10 सितम्बर 2024 को आयोजित प्रतिभा चयन स्थल पर आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवासी एवं स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र की मूल कॉपी एवं उनकी छायाप्रति सहित उपस्थित हो सकती है। प्रतिभा चयन से संबंधित जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 9131710577 पर संपर्क कर सकते हैं।
——-7
पीएम जनमन योजना के तहत विशेष शिविर का आयोजन
सतना 8 सितंबर 2024/भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा निर्देशानुसार पीएम जनमन योजना में 10 सितम्बर 2024 तक मैहर जिले के ग्राम बैहार ग्राम पंचायत सेमरा विकासखण्ड मैहर एवं ग्राम सेहरूआ नम्बर-2 ग्राम पंचायत सिलपरी विकासखण्ड अमरपाटन में चिन्हित बैगा (पीवीटीजी) ग्रामों में विशेष शिविर लगाये जाकर प्रधानमंत्री जनमन कार्यकम (जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान) अंतर्गत कियान्वयन की जा रही योजनाओं की जानकारी से पीवीटीजी समुदाय को जागरूक/अवगत कराने के लिए प्रचार-प्रसार के निर्देश दिये गये हैं।
जनजातीय कार्य विभाग मैहर द्वारा क्रियान्वयन की जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का समस्त ग्रामों में शत प्रतिशत सेचुरेशन करने के लिए विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारियों को दायित्व सौपे गये हैं। सभी नोडल अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं की चिन्हित पीवीटीजी ग्रामों में पीएम जनमन योजनाओं का शत-प्रतिशत सेचुरेशन करने के लिये निर्देशित किया गया हैं। जिसमें 9 सितंबर को रोजगार तथा 10 सितंबर को पीएम जनधन योजना के विशेष शिविर आयोजित किये जायेंगे।
——–8
मैहर जिले में अब तक 869.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
सतना 8 सितंबर 2024/मैहर जिले में इस वर्ष 1 जून से 8 सितंबर 2024 तक 869.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख मैहर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की अमरपाटन तहसील में 810 मि.मी., मैहर में 787.9 मि.मी. एवं रामनगर में 1009.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 919.7 मि.मी. है। गत वर्ष इस अवधि में 511.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई थी।
———-9
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीना से लाड़ली बहनों के खाते में 1574 करोड़ रूपये करेंगे अंतरित
सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में आयेंगे 332.43 करोड़ रूपये
कृषि उपज मंडी बीना में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
सतना 8 सितंबर 2024/मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रूपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक लाड़ली बहना योजना के तहत लाड़ली बहनों को 24,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रूपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।
———–10
केन्द्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया हाफ मैराथन का शुभारंभ
सतना 8 सितंबर 2024/केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार रविवार को शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय व्यंकट क्रमांक-1 सतना में आयोजित हाफ मैराथन दौड के उद्घाटन समारोह पर हरी झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, महापौर योगेश ताम्रकार, विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार, पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुस्मिता सिंह परिहार, स्पीकर राजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अनुराग वर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, चेम्बर अध्यक्ष सतीश सुखेजा, डॉ. राकेश मिश्रा, मणिकांत महेश्वरी, एकेएस चेयरमैन अनंत सोनी सहित बडी संख्या में गणमान्य नागरिक तथा प्रतिभागी खिलाडी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!