गौरा/खाखापुर
(पत्रकार दीपांशु तिवारी)
खाखापुर सब स्टेशन पर उपखंड अधिकारी के औचक निरीक्षण से विधुत विभाग के कर्मचारियों की बढ़ी टेंशन

गौरा। उपखंड अधिकारी शांति प्रिय शुक्ला के द्वारा गौरा डिवीजन के अंतर्गत खाखापुर सब स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया, जिससे विधुत विभाग के कर्मचारियों में काफी हड़कंप मच गया। उपखंड अधिकारी के औचक निरीक्षण में कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी से गैर मौजूद मिले। जिससे एसडीओ ने भारी नाराजगी जताई। यह औचक निरीक्षण अधीक्षण अभियंता सतपाल के निर्देश पर किया गया था। निरीक्षण में पाया गया की सब स्टेशन के कई कर्मचारी अपनी ड्यूटी घर से फोन के माध्यम से कर रहे हैं और कई कर्मचारीयों का तबादला पिछले एक साल से होने के बावजूद वह अपनी ड्यूटी वहीं कर रहे हैं। जिस पर एसडीओ ने काफी नाराजगी व्यक्त की और साथ ही उन्होंने ने कहा की जल्द ही ऐसी बिगड़ी व्यवस्था को सही किया जायेगा।















Leave a Reply