हरियाणा एनसीबी यूनिट फरीदाबाद टीम ने 8.37 ग्राम स्मैक समेत किया एक नशा तस्कर को काबू
पलवल-08 सितंबर
कृष्ण कुमार छाबड़ा
गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा राज्य नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने कार्रवाई करते हुए यूनिट फरीदाबाद ने महत्वपूर्ण सुराग जुटाते हुए 8.37 ग्राम स्मैक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए हरियाणा स्टेट नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उप पुलिस अधीक्षक फरीदाबाद श्री अनिल कुमार वशिष्ठ एवं हरियाणा एनसीबी युनिट प्रभारी निरीक्षक मनोज सांगवान ने बताया कि खुफिया ड्यूटी के संबंध में हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हसनपुर चौक होडल के पास मौजूद थी कि मुखबिर ने टीम को सूचना दी कि जवाहर पुत्र किशना निवासी गाँव गढ़ी पट्टी, होडल, जिला पलवल नशीला पदार्थ स्मैक रखता है तथा होडल से गढ़ी रोड पर सरेआम नशीला पदार्थ बेच रहा है अगर फोरी रेड की जाये तो नशीला स्मैक सहित काबू आ सकता है।

तुरंत हरियाणा एनसीबी युनिट फरीदाबाद की टीम हरकत में आई और राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी से 8.37 ग्राम स्मैक बरामद किया। जिसके संबंध में थाना होडल जिला पलवल में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया।आरोपी को रिमांड पर लेकर पुछताछ कर मुख्य सप्लायर के बारे मे पता लगाकर जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जायेगा व अन्य आरोपीयों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।


















Leave a Reply