दिनांक : 07.09.2024 दिन : शनिवार सत्यार्थ न्यूज़ रिपोर्टर : मनोज कुमार माली सुसनेर
• बंद रहेंगी मांस मटन की दुकानें प्रशासन का जताया आभार।
सुसनेर नगर में जैन समाज के पर्युषण पर्व अहिंसा एवं त्याग के पावन पर्व पर शासन के निर्देशानुसार नगर के जैन समाज के द्वारा हाल ही में तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम विज्ञापन देकर मांग की थी जिसको प्रशासन ने प्रमुखता से लेते हुए आदेश जारी कर दिए गए आदेश की अभिनंदन ना करते हुए नगर वासियों ने बड़ी खुशी जाहिल की और प्रशासन का धन्यवाद किया गया जिसमें पर्युषण पर्व के प्रथम एवं अंतिम दिन ढोल ग्यारस एवं गांधी जयंती पर नगर परिषद सुसनेर द्वारा अपने आदेशानुसार आदेश क्रमांक 1855 /2024 के आदेशानुसार नगर के समस्त वध शाला एवं मांस मटन मछली अंडे विक्रय की समस्त दुकाने पूर्ण रूप से बंद रखने हेतु कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया इस आदेश का उल्लंघन किए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
स्थानीय प्रशासन नगर परिषद प्रशासन नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं समस्त पार्षदों को स्थानीय जैन समाज द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया गया है।उक्त जानकारी ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन जिला आगर मालवा के ज़िला अध्यक्ष सिंघई ललित जैन सुसनेर द्वारा दी गई
Leave a Reply