सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
आज गणेश चतुर्थी का महापर्व है। आज देश भर के पंडालों और घरों में गणपति बप्पा की स्थापना की जाएगी। हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी के पर्व का विशेष महत्व होता है। भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि खास होती है क्योंकि गणेश पुराण के अनुसार भगवान गणेश का जन्म भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, चित्रा नक्षत्र और मध्याह्र काल में हुआ था। सनातन धर्म में भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा की जाती है और हिंदू देवी-देवताओं में सबसे प्रसिद्ध और ज्यादा पूजे जाने वाले देवता हैं। देश भर में गणेश उत्सव का पर्व 10 दिनों तक चलेगा और अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश जी की मूर्ति को जल में विसर्जित करके विदाई दी जाएगी। श्रीडूंगरगढ कस्बे में गणेश चतुर्थी पर आज धूमधाम से प्रथम पूज्य का पूजन हर घर में हुआ। मंदिर सजाए गए व प्रसाद भोग लगाया गया। दिन भर गणेश मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी व गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहें। अनेक स्थानों पर 10 दिवसीय गणेश उत्सव भी मनाया जाएगा।
1.बिग्गा बास स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में हर्षोल्लास के साथ उत्सव मनाया गया। मंदिर में गणेश कीर्तन के बाद महाआरती व महाप्रसाद का आयोजन हुआ पंडित हेमराज पालीवाल द्वारा गणेश कथा कही गई व बड़ी संख्या में महिला ने कथा सुनकर जयकारे लगाए।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-बाबा का किया श्रृंगार, फुलों से सजाया।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- बिग्गा बास मंदिर में उमड़ी भक्तों का भीड़,सैंकड़ो ने किए दर्शन।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-बिग्गा बास मंदिर में कथा सुनने बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ- मंदिर को सजाया गया रंग-बिरंगी गुब्बारे व फूलों से
2.हनुमान धोरा मंदिर में गणेश दरबार को गुब्बारों व फुलों से सजावट की गई। पंडित शिवभगवान ने विधि विधान से गणेश पूजन कर लड्डू का भोग लगाया यहां आस पास के अनेक श्रद्धालु मंदिर पहुंचे व गणेश पूजन आरती में भाग लिया।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-हनुमान धोरा मंदिर में हुआ धूमधाम से गणेश पूजन।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-कस्बे के राम मंदिर में गणेश मंदिर को फुलों से सजाया बाबा का किया श्रृंगार,

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-कस्बे के हरिराम बाबा के मंदिर में गणेश मंदिर को सजाया महिलाओं ने की पूजा अर्चना

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ -महावीर जी माली के घर धूमधाम से गणेश पूजन प्रारंभ करवाया।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-श्री डूंगरगढ़ स्थित गोवर्धन लाल धरु के घर गणेश चतुर्थी पर सात दिवस गणपति स्थापना की गई।

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ-शनिवार को ए. जी. कॉलोनी, बिग्गा बास,श्री डूंगरगढ़ स्थित गोवर्धन लाल धरु के घर गणेश चतुर्थी पर सात दिवस गणपति स्थापना की गई। गणपति पंडाल को फूलों, माला आदि से सजाया गया तथा प्रसाद वितरण किया गया।


सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ -कस्बे की पूजा झंवर ने मेहंदी से बनाई गणेश जी की तस्वीर


















Leave a Reply