Advertisement

महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय “पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम“ का आयोजन*

सत्यार्थ न्यूज
रिपोर्टरमनोज कुमार माली सुसनेर

महाविद्यालय में हुआ एक दिवसीय “पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम“ का आयोजन*

सुसनेर,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ.जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में ग्रंथपाल राम कुमार अंजोरिया द्वारा एक दिवसीय पुस्तकालय अभिमुखीकरण कार्यक्रम 2024 का आयोजन किया गया। ग्रंथपाल अंजोरिया ने पीपीटी के माध्यम से महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष के नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय, पुस्तकालय समय, पुस्तकालय संग्रह, पुस्तकालय सेवाए ,

पुस्तकालय में सर्कुलेशन नियम, पुस्तकालय क्लब, बुक बैंक, बुक बैंक (अनुसूचित जाति/जनजाति), रीडिंग रूम अनुशासन, ई- ग्रंथालय, वेब-आधारित ओपेक, डिजिटल लाइब्रेरी, ई- स्त्रोत आदि के सबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक रमेश जमरा, आदिश कुमार जैन, डॉ.कमल जटिया, राजकमल नर्गेश, मुकेश कुमार दांगी, मनोज दुबे, डॉ. रेखा चंद्रपाल, सीमा मुवेल तथा अशैक्षणिक स्टाफ भी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!