सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ
गणेश चतुर्थी पर आज कस्बे के बिग्गाबास स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में गणेशोत्सव की विशेष तैयारियां की गई है। मंदिर परिसर में फुलों व गुब्बारों सहित भव्य सजावटें की गई है। मंदिर प्रांगण में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक गणेश कीर्तन के आयोजन से गणेशोत्सव प्रारंभ होगा व दिन भर धार्मिक अनुष्ठान जारी रहेंगे। कीर्तन के पश्चात अथर्वशीर्ष का पाठ किया जाएगा। पुजारी पंडित हेमराज पालीवाल द्वारा दोपहर 12.30 बजे गणेश कथा का वाचन किया जाएगा, वहीं बैंड बाजों के साथ महाआरती व महाप्रसाद संपन्न होगा। अनेक श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद रूप में गणपति जन्मोत्सव की बधाईयां बांटी जाएगी। दिन भर भक्तों की भीड़ रहेगी और शाम को मंदिर में मेला भरेगा।

























Leave a Reply