Advertisement

मांडलगढ़ में उपमुख्यमंत्री का विधायक खंडेलवाल के नेतृत्व में किया स्वागत

रिपोर्टर- मुकेश पाराशर
(जिला भीलवाड़ा शाहपुरा)

मांडलगढ़ में उपमुख्यमंत्री का विधायक खंडेलवाल के नेतृत्व में किया स्वागत

मांडलगढ़ | उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का गुरुवार को मांडलगढ़ डाक बंगले में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तस्वीर और तलवार भेंटकर के भव्य स्वागत किया। साथ ही साफा व चुनरी ओढ़ाकर उप मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।


इस मौके पर विधायक खंडेलवाल ने बजट में मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र को मिली सौगातो के लिए उप मुख्यमंत्री का धन्यवाद देकर आभार जताया।
इस दौरान विधानसभा संयोजक अनिल पारीक, नगर पालिका अध्यक्ष संजय डांगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल, प्रतिपक्ष नेता सत्यनारायण मेवाड़ा, हरिलाल जाट, रतन खटीक, नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुनलाल ब्रह्मभट्ट, मनोज सनाढ्य, हरिलाल जाट, मुकेश व्यास, हर्षित पवार, मोहित मेहता, निर्मल भंडारी, अशोक व्यास, अनीता सुराणा, रामेश्वर खंडेलवाल, जगदीश खंडेलवाल, मुकेश खंडेलवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!