Advertisement

दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा थाना ।करारिया, चौकी कागपुर एवं थाना नटेरन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

 विदिशा मध्य प्रदेश
रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़
मो.6261393703

विदिशा | दिनांक 05.09.24 को पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री दीपक कुमार शुक्ला के द्वारा थाना ।करारिया, चौकी कागपुर एवं थाना नटेरन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

इस दौरान थानों के मालखाने, साफसफाई, हवालात का जायजा लिया तथा थाने में लंबित अपराध, चालान, मर्ग, खात्मा, खारजी एवं सीएम हेल्पलाईन पर प्राप्त ।शिकायतों की समीक्षा की तथा यथाशीघ्र निकाल करने हेतु उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया। थाना क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ, सटटा पर प्रभावी कार्यवाही करने, सम्पत्ति संबंधी अपराध ।निकाल यथाशीघ्र करने, क्षेत्र में पूर्व अपराधियों, निगरानी बदमाशों, जिला बदर अपराधियों को चेकिंग करने तथा उन पर प्रभावी कार्यवाही करने एवं थाने पर उपलब्ध बल व संसाधनों की जानकारी लेते हुये इन्हे दुरूस्त रखने के निर्देश दिये गये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!