Advertisement

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज गुरुवार को मांडलगढ़ नगर पहुंची व क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
अब्दुल सलाम रंगरेज

भीलवाड़ा- उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आज गुरुवार को मांडलगढ़ नगर पहुंची व क्षेत्रवासियों की जनसमस्याएं सुनी।

कोटड़ी से मांडलगढ़ नगर के डाकबंगले पर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी मांडलगढ़ विधायक गोपाल शर्मा के साथ पहुंची यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत-सम्मान किया। इस दौरान विधायक शर्मा ने कहा कि मांडलगढ़ विधानसभा के लिए प्रदेश सरकार से जो सुविधाएं मांगी गई राज्य सरकार ने प्रदान कराई है। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने डाक बंगले पर मोजुद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों की समस्याए सुनी व समाधान के लिए आश्वस्त किया। मांडलगढ़ क्षेत्र में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पहली बार आगमन पर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाओं व क्षेत्रवासियों द्वारा स्वागत-सम्मान किया गया।

इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी अजित सिंह राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक बाबुलाल विश्नोई, तहसीलदार ललित डीडवानिया,जिला परिषद सदस्य हरिलाल जाट,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अर्जुन ब्रमभट, नगरपालिका अध्यक्ष संजय डांगी,विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय,पूर्व मंडी अध्यक्ष रतनलाल खटीक,पार्षद अनिता सुराणा,आरती सोनी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!