Advertisement

सुसनेर : एम्बिअंस पब्लिक स्कूल सुसनेर में मना शिक्षक दिवस।

www.satyarath.com

दिनांक : 05.9.2024

दिन : गुरूवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर,मनोज कुमार माली सुसनेर 

• एम्बिअंस पब्लिक स्कूल सुसनेर में मना शिक्षक दिवस।

www.satyarath.com

सुसनेर : सुसनेर नगर के हरी नगर कॉलोनी में स्थित एम्बिअंस पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनोज सोनी सामाजिक कार्यकर्ता एवं विशेष अथिति मांगीलाल सोनी पत्रकार ने सरस्वति एवं डाक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की मुख्य अतिथि मनोज सोनी का स्वागत महेंद्र मीणा द्वारा किया गया तथा विशेष अतिथि मांगीलाल सोनी का स्वागत स्कूल की प्राचार्य शबनम मैडम के द्वारा किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल संचालक महेंद्र मीणा ने की।

www.satyarath.com

कार्यक्रम का संचालन स्कूल की शिक्षिका प्रिया सिंह राजपूत ने किया मुख्य अतिथि मनोज सोनी ने बच्चों का मार्ग दर्शन करते हुए गुरु शिष्य की परंपरा के बारे में बताते हुए एकलव्य एवं द्रोणाचार्य के बारे में बच्चों को बताया एकलव्य के समर्पण भाव को बताते हुए बच्चों को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष गुरु का हमारे जीवन में महत्व बताया तथा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर भी प्रकाश डाला तो वही विशेष अथिति मांगीलाल सोनी ने भी बच्चों को शिक्षा का जीवन में महत्व बताते हुए बच्चों को कहा कि एक गरीब परिवार का बच्चा भी एक अच्छी शिक्षा प्राप्त कर कड़ी मेहनत एवं लगन से उच्च पद पर आसीन हो सकता है उसके बाद नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा अपने शिक्षक शिक्षकों को पुरस्कार भेंट किए गए तथा इस अवसर पर स्कूल प्रिंसिपल सहित स्कूल का स्टाफ शालू भिलाला ,फलक मंसूरी, कविता वॉशरमैन, दुर्गा कारपेंटर ,सीमा परमार, निशा प्रजापत एवं स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!