Advertisement

सुसनेर नगर में अस्थाई पट्टे को स्थाई करने के लिए शिवाजी नगर वालों ने दिया आवेदन।

www.satyarath.com

दिनांक : 04.9.2024

दिन : बुधवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

रिपोर्टर मनोज कुमार माली सुसनेर 

• सुसनेर नगर में अस्थाई पट्टे को स्थाई करने के लिए शिवाजी नगर वालों ने दिया आवेदन।

www.satyarath.com

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी के पास आज वार्ड 12 डग रोड स्थित शिवाजी नगर के रहवासियों के दुवारा वार्ड पार्षद प्रतिनिधी पवन शर्मा के नेतृत्व में शासन दुवारा भूमिहीन परिवारों को भू अधिकार पत्र के माध्यम से वार्ड 12 के ही लगभग 43 परिवारो को दिनांक 8 अगस्त 2023 को अस्थाई पट्टे दिये थे जिनको अभी तक व्यवस्थित स्थानों पर जगह देने व अस्थाई पट्टों को स्थाई कर देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र जी मोदी की गरीबो के कल्याण हेतु चलाई जारही महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ प्रदान करने की मांग को लेकर रहवासियों के दुवारा एक मांगपत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुसनेर के नाम आज अनुविभागीय कार्यालय में तहसीलदार विजय सेनानी को दिया गया। इस अवसर पर हितग्राही प्रभु लाल पिता मांगीलाल सुमन भाई पति प्रभु लाल जीतराम पिता बलराम किरण पति जेतराम,कमलाबाई पति कंवरलाल, रामप्रसाद पिता मूलचंद, लीलाबाई पति राम प्रसाद, बसंती लाल, संतोष हीरालाल सहित अनेक रहवासी उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!