Advertisement

बेखौफी के साथ सज रही है जुए की महफिल, सिंहपुर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल

बेखौफी के साथ सज रही है जुए की महफिल, सिंहपुर पुलिस की भूमिका पर उठ रहे हैं सवाल

शहडोल से राजेश कुमार यादव की रिपोर्ट

थाना क्षेत्र से महज़ पांच सौ मीटर की दूरी में संचालित हो रहा जुएं का खेल

अपना भाग्य आजमाने आसपास के क्षेत्रों से पहुंच रहे है जुआरी

शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत जंगलों व इसके आसपास के क्षेत्र में इन दिनों जुए का ठीहा गुलजार हो रहा है जिसकी जनचर्चा नगर में इन दिनों आम है। ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे इस ठीहे में आसपास के जिला से जुआरी पहुंच रहे हैं और अपने गाढ़े मेहनत की कमाई को इस फड़ के संचालकों के हवाले कर रहे हैं ।

युवा पीढ़ी भी हो रही है बर्बाद

कम समय पर ज्यादा पैसे कमाने की चाहत युवाओं को जुए के इस फड़ की ओर आकर्षित कर रही है , अच्छे और मध्यमवर्गीय परिवार के युवा भी इस फड़ में अपना भाग्य आजमाने पहुंच रहे हैं ।

लाखों में निकल रही है जुए से नाल

एक ओर जहां जुए के इस ठीहे में कर्मचारी, व्यवसाई और युवा अपनी कमाई को लुटा रहें है वहीं दूसरी ओर जुए के फड़ के संचालक लाखों रूपए रोज नाल के रूप में निकाल कर अपनी तिजोरियां भर रहे हैं ।

कौन है इस जुए के फड़ का संचालक

सूत्रों की माने तो इस जुए के फड़ का मुख्य संचालक सत्ता पक्ष का एक फेसबुक छुट भैया नेता है जो कि अपने आप को सत्ताधारी दल नेता होने का दावा करता है और इस कार्य में उसका सहयोग कुछ स्थानीय लोग, भी हैं साथ ही टीम में कुछ युवा भी हैं ।

सिंहपुर पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे हैं सवाल

ऐसा नहीं है कि पूरे गांव से लेकर इस जुए की कानाफूसी जोरों पर हो और स्थानीय पुलिस इस जुए के फड़ से अनभिज्ञ हो , लेकिन इस मामले में पुलिस की चुप्पी भी कई सवालों को जन्म दे रही है ।

कभी भी घट सकतीं हैं अप्रिय घटना ‌
जुएं के खेल में दूर-दूर से लोगों का आना होता हैं कभी भी अप्रिय घटना घटने की अशंका बनीं रहतीं हैं
इनका कहना
हमें जानकारी नहीं है आप के माध्यम से जानकारी दी गई है निश्चित ही कार्यवाही की जायेगी
आर पी रावत थाना प्रभारी सिंहपुर

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!