Advertisement

44 साल बाद भी अड्डा गांव का विद्यालय अभी तक नहीं हुआ क्रमोन्नत

ब्यूरो चीफ दीपचंद शर्मा
अड्डा, बयाना

44 साल बाद भी अड्डा गांव का विद्यालय अभी तक नहीं हुआ क्रमोन्नत

ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है

तमाम नेताओं को ज्ञापन देनें बाद भी नहीं हो रही है कोई सुनवाई

बयाना उपखंड एवं नेहरा क्षेत्र के सबसे बड़े गांव अड्डा में आजादी के 77 साल बाद एवं स्कूल स्थापित होने के 44 वर्ष बाद भी राजकीय प्राथमिक विद्यालय अड्डा क्रमोन्नत नहीं हुआ है इसलिए गांव की गरीब छात्राओं की पढ़ाई 5 वी के बाद में मजबूरन छोड़नी पड़ती पिछले दशकों से गांव के सामाजिक कार्यकर्त्ता साहब सिंह गुर्जर अड्डा एवं नरोत्तम सिंह तंवर, पूर्व सरपंच मानसिंह एवं कल्याणसिंह, उपसरपंच राजहंस, अतरुपसिंह ठेकेदार, कनैया पटेल, समयसिंह, अमृत सिंह, अतरूप गोठिया, भगवानसिंह, मोहनसिंह मेट, विक्की तंवर, गणेश सैन, निरंजन सैन, हरकेश, राजबहादुर, चतरसिंह, अतरसिंह, साहबसिंह, रत्तासिंह, खेमी सिंह, फूली मास्टर आदि सभी ग्रामीणों ने पूर्व सरकार में पीडब्ल्यूडी मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक भजनलाल जाटव एवं जिला डीएम एवं पूर्व सीएम अशोक गहलोत तक ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसी प्रकार चुनाव से पहले भाजपा नेता पूर्व विधायक एवं सांसद एवं क्षेत्रीय विधायक बहादुर कोली से भी सभी युवा पीढ़ी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय अड्डा को क्रमोन्नत करवाने की मांग करते हुए उनको वोट दिया था तब से अब तक कई बार मांग कर चूके है ।

कई बार जांच भी हुई कई अधिकारी जांच के बाद आश्वाशन देकर गए थे की जांच रिपोर्ट सकारात्मक है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिससे सभी ग्रामवासी अक्रोशित हैं । ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय प्राथमिक विद्यालय अड्डा को क्रमोन्नत करवाने हेतु वैर विधायक बहादुर सिंह कोली गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढम एवं भरतपुर जिले के ही निवासी सीएम भजनलाल शर्मा हैं जिससे आखिरी उम्मीद है एक प्रतिनिधि मण्डल शीघ्र ही विधायक की अभिशंषा उनके लेटर पैड पर लेकर मंत्री जवाहर सिंह को साथ लेकर सीएम से मुलाकात करेंगे और सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन आंदोलन शुरू करेंगे जिसकी जिम्मेदारी राजस्थान सरकार की होगी । मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से विधायक बहादुर सिंह कोली मंत्री जवाहर सिंह सीएम से मिलने का समय मांग रहे हैं ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!