Advertisement

बीकानेर-पूनरासर धाम में अखण्ड रामचरित मानस पाठ नौ से, कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारियां

सवांददाता नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

श्री पूनरासर परायण समिति श्रीडूंगरगढ के तत्वावधान में श्री पूनरासर धाम में रामायण चौकी खेजड़ी मंदिर के आगे भादवा के मेले पर 59वें वर्ष में अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि 7 सितंबर को सायं श्रीडूंगरगढ से समिति के सदस्य व पदाधिकारी पूनरासर के लिए रवाना होंगे तथा नौ सितंबर को प्रातः शुभ मुहूर्त में गणेश पूजन के पश्चात अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ होगा तथा दस सितंबर को सायं छह बजे पाठ की पूर्णाहुति होगी तथा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सचिव रामचंद्र आचार्य के अनुसार श्रीडूंगरगढ के आसपास के रहने वाले भक्तजन और रामायण पाठी इस आयोजन में पाठ कर इसका लाभ लेंगे। व्यास ने रामायण पाठ के सफल आयोजन के लिए कमेटी गठित कर कार्य की जिम्मेदारी दी है। कमेटी में मनमोहन मारू, संदीप व्यास, पंडित अरूण व्यास, सोमनाथ, सिटू कल्ला, भंवर पुरोहित, प्रेम सागर, राजा सांखी, राजू कलवाणी, लालजी जोशी, विनय किराडू, राजू देवी, शिवजी सेवग, गोपाल सेवग, अजय मारू, मुदित भोजक आदि को अलग-अलग कार्यों के नियुक्त किया गया है। समिति के संयोजक महेन्द्र चूरा ने श्रीडूंगरगढ के सभी मानस प्रेमियों को पाठ के सफल आयोजन हेतु मेले में रामायण पाठ चौकी पर पधारकर अपनी उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया, जिससे सभी भक्तजनों को पाठ का लाभ मिल सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!