रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़
बाराबंकी/बेलहरा : खेलते समय छह वर्षीय बालक का हाथ अचानक पंखे पर पड़ गया। करंट से वह चिपक गया और मौत हो गई।
थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम गौरा में पप्पू का छह वर्षीय पुत्र अतुल घर मे खेल रहा था। उसके पास ही बिजली का टेबल फैन चल रहा था। वह घर के अंदर खेलते-खेलते पंखे के समीप पहुंचा। इसी दौरान हाथ पंखे से टकराया। पंखे में पहले से ही करंट उतर रहा था। जिसकी चपेट में आकर अतुल चीखते हुए बेहोश हो गया। परिजन सीएचसी फतेहपुर गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजन का बुरा हाल था।
Leave a Reply