Advertisement

सुसनेर में नगर बंद कर नगरवासियो ने निकाला जूलूस, निराश्रित गोवंश को गो अभ्यारण व गोशालाओ में भेजने सी०एम० के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

www.satyarath.com

दिनांक : 02.9.2024

दिन : सोमवार 

सत्यार्थ न्यूज़ 

ब्यूरो चीफ “मनोज कुमार माली” सुसनेर की रिपोर्ट 

• सुसनेर में नगर बंद कर नगरवासियो ने निकाला जूलूस, निराश्रित गोवंश को गो अभ्यारण व गोशालाओ में भेजने सी०एम० के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन।

www.satyarath.com

www.satyarath.com

सुसनेर : आगर मावाला जिले के सुसनेर में सोमवार को सड़को पर भटक रहे निराश्रित गोवंश को विश्व के प्रथम कामधेनु गो अभ्यारण सालरिया व क्षेत्र की गोशालाओ में भेेजे जाने तथा बीमार गोवंश के लिए वाहन उपलब्ध कराए जाने, हैल्पलाइन नम्बर जारी किये जाने जेसे कई मांगो कोे लेकर सुसनेर में सुुबह से लेकर शाम तक पूरा नगर बंद रहा।

www.satyarath.com

शाम को इतवारीया बाजार से जूलूस निकालकर के सांई तिराहे पर एसडीएम मिलिंद ढोके को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोपा गया। यहां एसडीएम ने नगरवासियो को सभी मांगो को पूरा किये जाने का आश्वासन दिया।

www.satyarath.com

इस दोरान बडी संख्या में व्यापारीगण व हिन्दु संगठनो के कार्यकर्ता व प्रशासनिक विभागो के अधिकारी व कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!