ऑरेंज फेस्टिवल के अंतर्गत संपन्न हुआ भव्य आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना घोघरा में आयोजित 15 दिवसीय ऑरेंज फेस्टिवल के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में दिनांक 20 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को एक भव्य आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सुप्रसिद्ध आदिवासी लोक गायक राजेश सरेयाम (निवासी—बैतूल) एवं उनकी नृत्य मंडली ने सायं 7:00 बजे से आदिवासी लोकगीतों और पारंपरिक नृत्यों की मनोहारी प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से श्री अजय चौरे, चिंधबा जी सरोद, नत्थू जी राउत, अशोक ठाकरे, कैलाश चौधरी, पप्पी बिसेन, डॉ राजेंद्र यमदे, बलवंत फोले, प्रेमराज लांडे, सुरेश चौरे, दिनेश लड़से, कैलाश ठाकरे, रोशन गांवड़े, बंडू बेंडे, निलेश वानखेडे, गजानन कोचे, साजिद कुरैशी, रवि रंगारे, अलकेश बागडे, भागवत कोठे, पवन कामडे सहित बड़ी संख्या में किसान, ग्रामीणजन एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति, परंपरा एवं लोककला की समृद्ध विरासत का जीवंत प्रदर्शन देखने को मिला। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समस्त कलाकारों, जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
















Leave a Reply