Advertisement

सोनभद्र -* महामहिम राज्यपाल महोदया का जनपद भ्रमण सकुशल सम्पन्न-*

 

 

* महामहिम राज्यपाल महोदया का जनपद भ्रमण सकुशल सम्पन्न-*

* राज्यपाल महोदया के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ एवं चाक-चौबंद रही-*

 

  1. सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

आज दिनांक 26.02.2026 को महामहिम राज्यपाल महोदया आनन्दीबेन पटेल का जनपद सोनभद्र में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। महामहिम का आगमन पुलिस लाइन चुर्क हेलीपैड पर हुआ, जहां जिलाधिकारी सोनभद्र श्री बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

 

* कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियां-*

महामहिम द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सरदार वल्लभभाई पटेल वाटिका का लोकार्पण किया गया तथा वित्तीय समावेशन जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया गया। तत्पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इसके उपरांत जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। महामहिम द्वारा एच0पी0वी0 टीकाकरण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों की सराहना की गई। साथ ही आदिवासी लाभार्थियों को भूमि पट्टा वितरण, आंगनबाड़ी किट वितरण एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।

 

* सुदृढ़ एवं त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था-*

महामहिम के आगमन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा व्यापक एवं त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। हेलीपैड से कार्यक्रम स्थलों तक रूट लाइनिंग कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। समस्त कार्यक्रम स्थलों पर ड्यूटी चार्ट के अनुसार राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं पर्याप्त पुलिस बल को नियुक्त किया गया। डॉग स्क्वायड एवं एंटी-सबोटाज टीम द्वारा कार्यक्रम स्थलों की पूर्व सघन चेकिंग कराई गई। खुफिया इकाइयों को सक्रिय रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रवेश स्थलों पर बैरिकेडिंग एवं चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सुरक्षा व्यवस्था में लगे समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्क रहकर चप्पे-चप्पे पर नजर रखने व सघन चेकिंग करने के निर्देश दिए थे तथा स्वयं भी कार्यक्रम स्थल, बैरिकेटिंग, हेलीपैड, फ्लीट रुट, सेफ हाउस, मंच, जनसभा स्थल को चेक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के मार्गदर्शन व दिए गए दिशा-निर्देशों के फलस्वरूप पुलिस बल द्वारा सजगता व सतर्कता पूर्वक मुस्तैद रहकर व चप्पे-चप्पे पर नजर बनाए रखते हुए माननीय राज्यपाल महोदया के कार्यक्रम को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया ।

 

* यातायात एवं भीड़ प्रबंधन-*

कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु डायवर्जन प्लान लागू किया गया। पार्किंग स्थलों का पूर्व निर्धारण कर यातायात पुलिस की तैनाती की गई। भीड़ नियंत्रण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त महिला एवं पुरुष पुलिस बल की नियुक्ति की गई।

 

*कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित सम्पन्न-*

संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतया सामान्य रही। जनपद पुलिस द्वारा सतर्कता, समन्वय एवं प्रभावी प्रबंधन का परिचय देते हुए कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न कराया गया।

 

*जनपद सोनभद्र पुलिस कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!