Advertisement

बीकानेर-रामदेवरा व पूनरासर मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर मेला स्पेशल विशेष रोडवेज बसों का संचालन।

सवांददाता मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ

रूणिचा के बाबा रामदेव मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन राजस्थान के विभिन्न जिलों से रामदेवरा मेले के लिए 120 बसों का संचालन करेगा। बीकानेर आगार से 10 बसें 4 से 13 सितंबर तक संचालित होंगी। अच्छी बात यह है कि श्रद्धालुओं को किराए में 50 प्रतिशत छूट मिलेगी। यानी उन्हें आधा किराया ही चुकाना होगा। मेला स्पेशल बसों को का संचालन करने के लिए रोडवेज ने प्रदेश के जोधपुर आगार के मुख्य प्रबंधक को मुख्य मेला अधिकारी एवं फलौदी के मुख्य प्रबंधक को अपने क्षेत्र के लिए मेला अधिकारी नियुक्त किया है। बीकानेर से संचालित होने वाली बसें फलौदी डिपो के क्षेत्राधिकार में होंगी। जोधपुर यूनिट के कुछ आगारों से रामदेव मेला स्पेशल बसों का संचालन शुरू भी कर दिया है। रोडवेज ने रामदेव मेले के लिए जिन 120 बसों को लगाया है, उनके रूट चार्ट और डे-बाई-डे शिड्यूल भी जारी कर दिए हैं।

रामदेवरा के लिए इन स्थानों से चलेंगी बसें

मेला स्पेशल बसें राज्य के बाड़मेर, पाली, फालना, सिरोही, आबूरोड, जालौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, नागौर, हनुमानगढ़, बीकानेर, अनूपगढ़ तथा ब्यावर से चलेंगी।

पूनरासर हनुमान मेले की तैयारियां भी हुई शुरू

जिले में आयोजित पूनरासर मेले को लेकर भी रोडवेज ने अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इंदिरा गोदारा ने बताया कि बाबा रामदेव मेले के साथ ही पूनरासर मेले के लिए भी रोडवेज बसों का संचालन करेगा। उन्होंने बताया कि फिलहाल मेले को लेकर बसों की मेंटेनेंस और सार संभाल का काम चल रहा है, इसके रूट चार्ट और किराए को लेकर मुख्यालय से मार्गदर्शन मिलने के बाद श्रद्धालुओं को जानकारी दी जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!