Advertisement

बाराबंकी : बालिका की हालत बिगड़ी, जिला महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर केस दर्ज

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़

• बालिका की हालत बिगड़ी, जिला महिला अस्पताल में भर्ती, आरोपी पर केस दर्ज।

• घर में घुसकर बच्ची से रेप, पुलिस ने मारी गोली।

 

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में बंकी नगर पंचायत क्षेत्र में रहने वाली नौ साल की बच्ची को घर में अकेला पाकर पड़ोसी युवक ने शनिवार की शाम दुष्कर्म किया। मां के घर लौटने पर पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से खून बहने से उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। फॉरेसिंक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की।

घर में अकेली थी बालिका : नगर कोतवाली के बंकी नगर पंचायत क्षेत्र में नौ साल की बालिका अपनी मां व 14 साल के बड़े भाई के साथ रहती है। भाई घूम कर पानी बेचता तो मां दूसरों के घर में बर्तन मांजती है।

इनके पड़ोस में कानपुर देहात के अकबरपुर थाना क्षेत्र निवासी विजय कुमार उर्फ गोलू रहता है। उसने प्रेम विवाह किया है। शनिवार की शाम करीब तीन बजे बालिका अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान विजय उसके घर में घुस गया और बालिका से दुष्कर्म किया।

घर लौटने पर मां को हुई जानकारी :

पीड़िता की मां कुछ घंटों बाद घर लौटी तो बालिका मां से लिपट कर रोने लगी। इसी दौरान महिला की मां की नजर बालिका के कपड़ों पर पड़ी तो उसपर खून लगा देख कर चौंक पड़ी।
उसने देखा तो बालिका के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पूछने पर बालिका ने पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया।

चौकी पर जाकर दी सूचना:

बदहवास मां ने बंकी चौकी में पहुंच कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। बालिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस मुठभेड़ में रेप का आरोपी घायल : 

बाराबंकी : बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में विजय उर्फ गोलू आरोपी था। पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस कपड़ों की बरामदगी के लिए आरोपी को लेकर खंडहर में पहुंची थी जहां उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया और भागने लगा। पुलिस ने फायरिंग की तो उसके पैर में गोली लगी।

फॉरेंसिक टीम ने की जांच : 

पुलिस ने जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंची टीम ने घर के अंदर घटनास्थल पर लगे खून व फिंगर प्रिंट के नमूने भी लिये।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!