Advertisement

बाराबंकी : एक-एक हजार रुपए मिट्टी के प्रति डम्पर से होती है वसूली।

रिपोर्टर ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार यूपी बाराबंकी सत्यार्थ न्यूज़ 

 

 • एक-एक हजार रुपए मिट्टी के प्रति डम्पर से होती है वसूली।

 

 

बाराबंकी : यूपी-बिहार के बलिया स्थित बार्डर पर पांच-पांच सौ रुपए की वसूली का मामला ठंडा नहीं पड़ा है कि बाराबंकी में खनन माफिया व पुलिस का गठजोड़ सामने आया है। एक पखवारे से चल रहे खनन को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने छापा मारा तो ग्रामीणों का दर्द उनकी जुबान पर आ गया। ग्रामीणों ने कहा कि एक-एक हजार रुपए प्रति डम्पर लेने पुलिसकर्मी स्वयं खनन स्थल पर आते रहते थे। इसकी शिकायत पर छापा मारने गए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जहांगीराबाद पुलिस की भूमिका को लेकर एसपी से फोन पर शिकायत दर्ज कराई है।

एक पखवारे से सैकड़ों डम्पर व ट्राली बिक गई मिट्टी : राजस्व गांव विछलंगा के अल्लीपुर व हड़ियाकोल आश्रम के बीच करीब 10 दिन से बिना की परमीशन के खनन किया जा रहा था। रात में डंपर चलने से ग्रामीणों को काफी दिक्कतें होती थी। रविवार की रात को इसकी शिकायत प्रधान वीरेंद्र व मनीष मेहरोत्रा ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत सांई से की थी। सूचना पर रात 11 बजे ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे तो खनन चल रहा था। एक डंपर चालक भागने की कोशिश की तो एसडीएम ने डंपर के आगे गाड़ी लगाकर उसे रोका। तत्काल मौके पर जहांगीराबाद पुलिस, तहसीलदार व खनन अधिकारी को बुलाया गया। खनन में लगे पांच डंपर, दो ट्रैक्टर ट्राली व दो जेसीबी को थाने भेजवा दिया गया था। एक पखवारे में सैकड़ों डम्पर व ट्रैक्टर ट्राली से निकाली गई मिट्टी बिक गई।

साढ़ें पांच से साढ़े छह हजार रुपए डम्पर बिकती है मिट्टी : मिट्टी का खेल काफी निराला है। न परमिट, न रायल्टी जमा करे ही अल्लीपुर व हड़ियाकोल आश्रम के करीब खनन करके माफिया बाजार में साढ़े पांच से साढ़े छह हजार रुपए डम्पर मिट्टी की बिक्री कर रहे थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत सांई से छापेमारी के दौरान ग्रामीणों ने खनन को लेकर सारी सच्चाई बयां कर दी। ग्रामीणों ने कहा कि एक हजार प्रति डम्पर पुलिसकर्मी ले जाते थे। इतना ही नहीं इसमें राजस्वकर्मी भी हिस्सा लेते थे। यही नहीं डम्पर आदि का किराया निकालने के बावजूद प्रति डम्पर खनन माफिया ढाई से तीन हजार रुपए बचा लेते हैं।

एसपी से जांच के लिए कहा : इसे लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर जगत सांई ने बताया कि मौके पर ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के आने की बात कही थी। जिससे उनकी संलिप्तता प्रतीत होती है, क्योंकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं करी और एक पखवारे से खनन चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसे लेकर उन्होंने एसपी से जांच कराने की बात फोन पर कही है।

खनन माफिया व खेत मालिक पर केस : अवैध खनन को लेकर सोमवार को खनन अधिकारी शैलेंद्र कुमार मौर्य ने मौके पर जांच की। जिसमें पता चला कि खनन पलिया मसूदपुर निवासी श्रवण कुमार करा रहा था। उसने एक किसान विष्णु कुमार पुत्र छंगा की गाटा संख्या पर बिना परमीशन के रात में मिट्टी खोद डंपरों से बाहर बेचता है। जिस स्थान पर खनन हो रहा था पैमाइश में ग्राम समाज की जमीन भी निकली। बिना रॉयल्टी जमा किए खनन माफिया ने 2898 घनमीटर खोद डाली है। खनन अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने सभी वाहनों को सीज करते हुए श्रवण कुमार पुत्र गंगाराम व विष्णु कुमार पुत्र छंगा के खिलाफ उप खनिज परिहार व लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!